टी20 में हारने के बाद वन-डे सीरीज के लिए धोनी ने मांगी खास पिच
कोलकाता। अफ्रीका से टी20 बुरी तरह से हारने के बाद भारतीय टीम के वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कोलकाता में एक बड़ी ही अजीब बात कही। धोनी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारी टीम पांच वनडे की सीरीज में बढ़िया खेल करे इसलिए मैं चाहता हूं कि हमें जो पिच मिले वहां घास ज्यादा ना हो जिसके कारण ओस की वजह से स्पिनरों को दिक्कत ना हो।
हालांकि कप्तान साहब तो अपनी बात कहकर चलते बने लेकिन उनकी इस बात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। क्रिकेट समीक्षकों का कहना है कि लगता है कि धोनी बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हैं इसलिए वो इस तरह के बयान दे रहे हैं।
मालूम हो कि धोनी ने यह भी कहा कि हमें जैसी भी पिच मुहैया करायी जाती है हम उस पर खेलना पसंद करते हैं लेकिन इसके साथ ही हम घरेलू सीरीज का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं इसलिए हमें घास वाली पिच नहीं चाहिए।
धोनी के इस बयान पर आप सभी का क्या कहना है, अपनी बात नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
