Champions Trophy 2017: PAK Vs SA- हटके मोमेंट ऑफ द मैच
बर्मिंघम। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चैंपियंस ट्रोफी के मैच में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुइस नियम की मदद से 19 रनों से जीत हासिल कर ली है। जीत के लिए 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 27 ओवरों में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए थे जब बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा ।
शोएब मलिक 16 और बाबर आजम 31 रन बनाकर क्रीज पर थे । पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच जीतना होगा जरूरी था। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के 2 प्वाइंट्स हो गए हैं और अब इस ग्रुप में सेमीफाइनल की दौड़ दिलचस्प हो गई है। तो आईए आपको इस मैच के हटके मोमेंट्स के बारे में बताते हैं।
वनडे में पहली बार पहली ही गेद पर आउट हुए डिविलियर्स
कप्तान एबी डिविलियर्स खाता भी नहीं खोल पाए। वह वनडे में पहली बार पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट (गोल्डन डक) हुए। आपको बता दें कि क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट हो को 'गोल्डन डक' पर आउट होना कहते हैं। डिविलियर्स इमाद वसीम की गेंद पर मोहम्मद हफीज के हाथों गोल्डन डक पर आउट हो गए जोकि उनके वनडे करियर में पहली बार हुआ।
🎥🇵🇰 See how Hassan Ali tilted the game in @TheRealPCB's favour with three wickets for just 24 runs and a pair of catches #PAKvSA #CT17 pic.twitter.com/2Ugf5gvPtW
— ICC (@ICC) June 7, 2017
डिविलियर्स अपने 221 वनडे मैचों करियर में कुल सातवीं बार डक पर यानी कि जीरो पर आउट हुए। उन्होंने अब तक अपने 221 वनडे मैचों में 54.08 की औसत और 100.22 के स्ट्राइक रेट से 9303 रन बनाए हैं, जिनमें 24 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं।
हसन अली का बेहतरीन प्रदर्शन
पाकिस्तान की ओर से 3 विकेट चटकाने वाले हसन अली सबसे सफल गेंदबाज रहे। हसन अली ने आज शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 29वें ओवर की दो गेंदो पर दो लगातार विकेट चटकाए। पहले उन्होंने जेपी ड्यूमिनी को बाबर आजम के हाथों कैच करवाया और फिर अगली ही गेंद पर नए बल्लेबाज वेन पार्नेल को भी शून्य पर बोल्ड किया।
🎥🇿🇦 Watch as @DavidMillersa12 came to the rescue of @OfficialCSA with a gritty 75 that included a treble of sixes #PAKvSA #CT17 pic.twitter.com/t1I2oEIHU0
— ICC (@ICC) June 7, 2017
मिलर ने दिया धैर्य का परिचय
दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 219 रन बनाए। डेविड मिलर (75 रन, 104 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) नाबाद लौटे। मिलर ने 83 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने कागिसो रबाडा (26) के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रनों की अहम साझेदारी करके टीम को 200 पार पहुंचाया। इससे पहले मिलर ने सातवें विकेट के लिए क्रिस मॉरिस (28) के साथ 47 रन जोड़े थे। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। डेविड मिलर के अलावा कोई नहीं जम पाया।
A top bowling performance from Pakistan limits South Africa to 219/8 at Edgbaston - will Pakistan be able to chase it? #PAKvSA #CT17 pic.twitter.com/b4qdLfsP2B
— ICC (@ICC) June 7, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
