For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

छोटी दिवाली पर हमेशा बड़ा धमाका करते हैं रोहित शर्मा, पहले भी खेल चुके हैं ऐतिहासिक पारियां

T20 World Cup
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी क्रम को दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक माना जाता है और जिस तरह से उसके खिलाड़ियों के पास बड़ी पारियां खेलने का टैलेंट है वह दुनिया की किसी भी टीम के गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकते हैं। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये मैचों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्वकप के पहले दो मैचों में न तो भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और न ही गेंदबाज रन बना सके। ऐसे में अबुधाबी में खेले गये तीसरे अहम मुकाबले में भारत के लिये अच्छी शुरुआत की बहुत ज्यादा जरूरत थी और इस अहम मौके पर भारतीय टीम के लिये रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ 140 रनों की साझेदारी की और वो शुरुआत दिलाई जिसकी टीम को दरकार थी।

और पढ़ें: IND vs AFG: अबुधाबी में रोहित-राहुल ने की रिकॉर्डों की बारिश, अर्धशतक ठोंक रचा इतिहास

छोटी दिवाली के दिन खेले जा रहे इस मैच में रोहित शर्मा ने 47 गेंदों का सामना कर 74 रनों की पारी खेली और केएल राहुल के साथ टी20 प्रारूप में चौथी बार पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की। वहीं केएल राहुल ने भी 48 गेंदों में 69 रनों का अहम योगदान दिया। इन दोनों खिलाड़ियों की ओर से मिली शानदार शुरुआत का फायदा ऋषभ पंत (27) और हार्दिक पांड्या (35) ने उठाया और आखिरी 23 गेंदों में 63 रन जोड़कर भारत का स्कोर 210 पर पहुंचा दिया। टी20 विश्वकप 2021 में यह किसी भी टीम की ओर से अब तक बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

और पढ़ें: IND vs AFG: अबुधाबी में रोहित-राहुल ने की रिकॉर्डों की बारिश, अर्धशतक ठोंक रचा इतिहास

छोटी दिवाली पर ही जड़ा था वनडे का पहला दोहरा शतक

छोटी दिवाली पर ही जड़ा था वनडे का पहला दोहरा शतक

इस बड़े स्कोर तक पहुंचने में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की पारी की जितनी तारीफ की जाये उतना कम है, पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह पहली बार नहीं है जब हिटमैन ने छोटी दिवाली पर बड़ा धमाका किया है। रोहित शर्मा इससे पहले भी छोटी दिवाली पर खेले गये मैचों में मैच विनर बन कर उभरे थे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दिवाली से पहले खेले गये 4 मैचों में रोहित शर्मा ने 4 बार ऐतिहासिक पारियां खेली हैं जिसमें से 3 पारियां छोटी दिवाली के दिन आयी हैं।

रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर की थी, हालांकि इस दौरान वह ज्यादा सफल नहीं हो सके थे, लेकिन 2013 में धोनी ने उन्हें प्रमोट कर ओपन कराना शुरु किया और वह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन गये। रोहित शर्मा ने ओपनिंग करने के बाद से वनडे प्रारूप में अब तक 3 दोहरे शतक लगा दिये हैं, हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हिटमैन ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छोटी दिवाली पर ही लगाया था। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में 209 रनों की पारी खेली थी और भारत ने छोटी दिवाली पर यह मुकाबला अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच

वहीं 2016 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज का आखिरी मैच भी छोटी दिवाली के दिन खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 190 रनों से जीत हासिल की थी, जिसमें रोहित शर्मा ने 70 रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा की इस पारी के दम पर भारत ने 269 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में कीवी टीम महज 79 रनों पर सिमट गई और भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की।

छोटी दिवाली पर ही लगाया था टी20 प्रारूप का चौथा शतक

छोटी दिवाली पर ही लगाया था टी20 प्रारूप का चौथा शतक

छोटी दिवाली पर खेली गई पारियों में रोहित शर्मा ने 2018 में एक और यादगार पारी खेली, जहां पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 मैच छोटी दिवाली के मौके पर खेल रही थी। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का चौथा शतक जड़ते हुए नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी और भारत को मैच में जीत दिलाई थी। अपनी इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये इस मैच में भी रोहित शर्मा ने 74 रनों की साझेदारी खेली। रोहित शर्मा ने दिवाली से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में खेले गये टेस्ट मैच में भी 212 रनों की पारी खेली थी लेकिन यह पारी सिर्फ छोटी दिवाली के दिन नहीं आयी थी, पर मैच जिताऊ जरूर थी।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 22:47 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+