For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AFG: 21 गेंदों में 63 रन जड़ खड़ा किया इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में पहले दो मैचों में खराब प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम 33वें मैच में अफगानिस्तान का सामना करने उतरी है। करो या मरो के इस मैच में भारतीय टीम लगातार तीसरे मैच में टॉस हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये मैचों में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, जिसके बाद इस अहम मैच में विराट सेना को एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। हालांकि भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इस मैच में न सिर्फ अच्छी शुरुआत दी बल्कि बड़ी शुरुआत देकर टी20 विश्वकप 2021 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया, जो कि टी20 विश्वकप के इतिहास में भारत की ओर से बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं यूएई में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पहली बार किसी टीम ने 200 रनों के आंकड़े को पार किया है। टी20 विश्वकप के इतिहास में भारत की ओर से बनाये गये सबसे ज्यादा रनों की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ 2007 का मैच है जिसमें भारत ने 4 विकेट खोकर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

और पढ़ें: IND vs AFG: अबुधाबी में रोहित-राहुल ने की रिकॉर्डों की बारिश, अर्धशतक ठोंक रचा इतिहास

वहीं 2016 के सेमीफाइनल मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट खोकर बनाये गये 192 रन इस फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर काबिज है। भारतीय टीम के नजरिये से सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिये उसे ऐसे ही बड़े स्कोर की दरकार थी, जहां पर उसे नेट रन रेट को बेहतर करने के लिये 70 से ज्यादा रनों से जीत की दरकार है।

भारतीय टीम के लिये इस मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए महज 5 ओवर में 52 रन जोड़ डाले थे। पावरप्ले में कोई भी विकेट न गंवाने के बाद इस जोड़ी ने ताबड़तोड़ रन बनाने का फैसला किया और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली तो वहीं पर केएल राहुल ने 48 गेंदों में 69 रनों का योगदान दिया। इस जोड़ी ने भारत के लिये शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 140 रनों की साझेदारी की और सबसे ज्यादा साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: बायोबबल की परेशानी पर इरफान पठान ने तोड़ी चुप्पी, BCCI से चाहते हैं इस नई पॉलिसी पर काम

अफगानिस्तान के लिये करीम जनत ने रोहित शर्मा को कप्तान मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराकर साझेदारी को तोड़ा तो वहीं पर 7 रन बाद केएल राहुल भी गुलबदीन की गेंद पर बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौटे। भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज जब पवेलियन लौटे तो उस वक्त भारत का स्कोर 16.3 ओवर्स में 147 रन था। यहां से बची हुई 21 गेंदों में ऋषभ पंत (27) और हार्दिक पांड्या (35) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 63 रन जोड़े और स्कोर को 210 रन पर पहुंचा दिया।

ऋषभ पंत ने अपनी पारी में 13 गेंदों का सामना कर नाबाद 27 रनों की पारी खेली तो वहीं पर हार्दिक पांड्या ने भी 13 गेंदों में नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। पंत ने अपनी पारी में एक बाउंड्री और 3 छक्के लगाये तो वहीं पर हार्दिक पांड्या ने 4 चौके और 2 छ्क्के जड़ स्कोर को 210 पर पहुंचा दिया।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 21:58 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+