For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, इन्हें मिली जगह

काबुल। जून में भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान ने मंगलवार को अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। असगर स्टैनिकजाई के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है जबकि चोटिल दौलत जादरान को टीम से बाहर रखा गया है। मंगलवार को अफगानिस्तान क्रिकेट की तरफ भारत के खिलाफ 14 जून को खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट के लिए 16 सदस्य टीम का एलान किया गया।

टीम में राशिद खान के अलावा मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी पर ज्यादा फोसक रहेगा। आपको बता दें कि ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल 11 में छाए रहे। हालांकि नबी को कम मौके मिले लेकिन राशिद और मुजीब ने जमकर आईपीएल की महफिल लूटी। राशिद खान की टीम हैदराबाद सनराइजर्स आईपीएल फाइनल में पहुंची थी जबकि मुजीब ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेला था।

इस टीम में चार स्पिनर को जगह दी गई है। राशिद, मुजीब के अलावा जहीर खान को भी शामिल किया गया है। जहीर को राजस्थान ने खरीदा था लेकिन वे उंगली की चोट के कारण बाहर हो गए थे और उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था। वह इसी साल अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में खेलने वाली अफगानिस्तान टीम का हिस्सा थे। 14 जून से बेंगलुरू के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान का एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होगा। टेस्ट मैच का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान अपना पहला मैच भारत के साथ खेलने जा रहा है।

ये है भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की टीम-
असगर स्टानिकजाई (कप्तान), जावेद अहमदी, इशानुउल्लाह, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नासीर जमाल, रहमत शाह, हाश्तमुल्लाह शाहीदी, अफसर जाजई, मोहमम्मद नबी, राशिद खान, आमिर हमजा, सयैद शिरजाद, यामिन एहमदजाई, वफादार, जहीर खान।

इस टेस्ट मैच के अलावा अफगानिस्तान ने भारत में ही बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान भी असगर स्टैनिकजाई को ही सौंपी गई है।

टीम
असगर स्टानिकजाई (कप्तान), नजीब ताराकई, उस्मान घानी, मोहम्मद शाहजाद, मुजीब उर रहमान, नाजिबुल्लाह जादरान, समिउल्लाह शेनवारी, शाफिकुल्लाह, दारविश रासूली, मोहम्मद नबी, राशिद खान, गुलाबदिन नबी, करीम जनात, शराफुद्दीन अशरफ, शपूर जादरान, अफताब अलाम।

Story first published: Tuesday, May 29, 2018, 17:29 [IST]
Other articles published on May 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+