For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान

नई दिल्ली। इसी साल जून में होने वाले भारत-अफगानिस्तान ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान के कप्तान ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल टेस्ट मैच खेलने का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान अपना पहला टेस्ट भारत में उसके खिलाफ खेलेगी। इस टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टैनिकजई का मानना है कि उनकी टीम के 'विश्वस्तरीय' स्पिनर 14 जून से बेंगलुरू में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में भारत के दमदार बल्लेबाजों को गंभीर चुनौती पेश करेंगे। गौरतलब है कि इस टेस्ट मैच में भारत की अगुआई अजिंक्य रहाणे करेंगे क्योंकि कोहली उस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे होंगे।

कोहली के अलावा रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी इस टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में स्टैनिकजई ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत को अच्छी चुनौती पेश करना है जो अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना इस मैच में उतरेगा। स्टैनिकजई ने पीटीआई से कहा, ''कोहली खेलें या न खेलें तब भी भारत टॉप टीम है और अपनी सरजमीं पर तो वह बेहद दमदार है। कोहली बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और हम उनके खिलाफ खेलने का लुत्फ उठाते।''

उन्होंने आगे कहा, ''चाहे कौन खेल रहा है, हर कोई जानता है कि भारत का उसकी सरजमीं पर सामना करना कितना मुश्किल है। यह सीखने के लिये लिहाज से बहुत अच्छा अनुभव होगा लेकिन हम निश्चित तौर पर चुनौती से परेशान नहीं हैं। हम जीत के लिये खेलेंगे। हमारे पास विश्वस्तरीय स्पिनर हैं और वे भारत को परेशानी में डाल सकते हैं।''

आपको बता दें कि अफगानिस्तान के पास राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे विश्वस्तरीय युवा स्पिनर हैं अभी भारत में आईपीएल खेल रहे हैं ऐसे में उन्हें भारतीय चुनौती से निपटने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

Story first published: Tuesday, May 15, 2018, 16:46 [IST]
Other articles published on May 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+