For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs Afghanistan Test Match: तारीख, समय, स्क्वॉड, टीवी चैनल्स और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

बेंगलुरू। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाएगा। टेस्ट मैच का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान अपना पहला अर्थात डेब्यू टेस्ट मैच भारत के साथ खेलने जा रहा है। आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच भारतीय टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है तो वहीं अफगानिस्तान की कमान असगर स्टेनिकजई के हाथों में है। सीमित ओवर के खेल में करिश्माई प्रदर्शन करने के बाद अफगानिस्तान की टीम टेस्ट मैच में जलवा दिखाने के लिए तैयार है। अफगान टीम में राशिद खान, मुजीब जादरान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत में खेलने का अनुभव है। ऐसे में टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया के लिए अफगान टीम से कड़ी चुनौती मिलेगी।


मैच का समयः मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

कहां किस चैनल पर देखें मैचः दो टीमों के बीच इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को स्टारस्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

ऑनलाइन कहां देखें मैचः ऑनलाइन मैच Hotstar.com पर देख सकते हैं।

वेन्यूः एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू


अफगानिस्तान टीम:
असगर स्टेनिकजई, मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, इहसानुल्लाह जनत, नासीर जमाल, हाशमतुल्ला शाहिदी, अफसर जजाई, मोहम्मद नबी, रशीद खान, जहीर खान, अमीर हमजा हॉटक, सईद अहमद शिरजाद, यमीन अहमदजई वफादार, मुजीब उर रहमान।

भारतीय टीमः
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, दिनेश कार्तिक (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, नवदीप सैनी, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, शारदुल ठाकुर।

Story first published: Wednesday, June 13, 2018, 13:38 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+