India vs Australia: चौथे वनडे में धोनी ने की बड़ी गलती, टीम इंडिया ने उठाया नुकसान

बेंगलुरू। दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अक्सर विकेट के पीछे अपनी तेजी से बल्लेबाजों को हैरान कर देते हैं। बल्लेबाज ने अगर थोड़ा भी पैर बाहर निकाला तो धोनी पलक झपकने से पहले उसकी गिल्लियां बिखेर चुके होते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे मैच में धोनी ने एक बड़ी गलती कर दी जिसका टीम इंडिया को खामियाजा उठाना पड़ा। यह गलती थी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच की स्टंपिग छोड़ने की। स्टेडियम में बैठे दर्शकों को भी एक बार यकीन नहीं हुआ कि धोनी से ऐसी गलती हो सकती है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 23वें ओवर में एरोन फिंच 47 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे और भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे थे। युजवेंद्र चहल की स्पिन गेंद पर फिंच क्रीज से आगे निकलकर शॉट लगाने के बढ़े लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी और पीछे चली गई। सभी को लगा कि विकेट के पीछे खड़े धोनी इस गेंद को लपक कर फिंच को आउट कर देंगे लेकिन धोनी यह गेंद पकड़ने से चूक गए और फिंच को जीवनदान मिल गया।

फिंच ने इस जीवनदान का पूरी तरह से फायदा उठाते हुए 94 रनों की पारी खेली। इस जीवनदान के बाद फिंच ने 3 छक्के और तीन चौके लगाए थे। इतना ही नहीं फिंच ने डेविड वार्नर के साथ मिलकर 231 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी की ही बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 334 रनों की पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और भारत को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

देखें वीडियो-

Story first published: Friday, September 29, 2017, 1:55 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+