
कोहली ने नहीं ध्यान
धोनी के अर्द्धशतक के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच रवि शास्त्री, टीम के उनके साथी खिलाड़ी और बाकी स्टाफ मेंबर्स ने ताली बजाकर उनकी पारी की तारीफ की। इस दौरान विराट कोहली सिर नीचे किए बैठे रहे। रवि शास्त्री के बिल्कुल पीछे बैठे विराट कोहली इस दौरान उठे तक नहीं। कुछ देर बाद वो खड़े तो हुए लेकिन धोनी के लिए ताली फिर भी नहीं बजाई।

धोनी ने लगाया अर्द्धशतकों का शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पचासा जड़ा। धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में (सभी प्रारूपों में) ये 100वां अर्धशतक है। महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं जबकि शॉर्ट फॉर्मेट में अभी भी वो टीम इंडिया के अहम सदस्य हैं।

भारत का शानदार प्रदर्शन जारी
चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों से हराकर मैच जीत लिया। इसी के साथ भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम शानदार लय में है। अभी हाल में संपन्न हुए श्रीलंका दौरे में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की फॉर्म चैंपियंस ट्रॉफी से जारी है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में फाइनल तक का सफर तय करने के बाद वेस्टइंडीज को उसके घर में हराया था। जिसके बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका का उसी के घर में 9-0 से सफाया कर इतिहास रचा था।
IND vs AUS 1st ODI Result: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे


Click it and Unblock the Notifications
