For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS 1st ODI: सिडनी में फिर फ्लॉप हुई भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से हराया

 India vs Australia 1st ODI Live Cricket Score, Live commentary, Live update
Photo Credit: ANI

नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आज तीन मैचों की वनडे सीरीज से टीम इंडिया के दौरे की शुरुआत हुई। मेजबान टीम ने भारत को 66 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 375 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारत 8 विकेट खोकर 308 रन ही बना सका। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है और उसकी शानदार शुरुआत हुई है। आरोन फिंच और डेविड वार्नर की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी पूरी कर की और इसके बाद वार्नर 69 रन बनाकर आउट हुए हैं।

इसके बाद आरोन फिंच ने कमाल की पारी खेलते हुए वनडे में अपना 17वां शतक जड़ा है और उनका साथ स्टीव स्मिथ ने बखूबी निभाया जिन्होंने गियर बदलकर बैटिंग करते हुए अपना शतक 62 गेंदों में पूरा कर लिया है।

इस मैच में भारत के लिए मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की जोड़ी ने ओपनिंग की लेकिन मयंक 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जबकि कप्तान कोहली 21 और अय्यर 2 बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। तीनों विकेट जोश हेजलवुड ने लिए हैं। इसके बाद पांड्या और धवन के बीच 128 रनों की साझेदारी हुई जिसमें धवन 74 रन बनाकर आउट हुए। इस समय हार्दिक पांड्या मैदान पर डटे हुए हैं।

यह ना केवल टीम इंडिया के लिए काफी लंबे समय बाद पहली सीरीज है बल्कि दर्शकों के लिए भी कोरोनाकाल में पहली इंटरनेशनल सीरीज होगी जिसमें वे सीमित संख्या में स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। करीब 9 महीने बाद स्टेडियम में दर्शकों को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज में लौटने का मौका मिला है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- एरोन फिंच (c), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मारनस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (w), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

भारतीय प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी

Story first published: Friday, November 27, 2020, 18:32 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+