India vs Australia T20: कहीं मिट्टी में न मिल जाए भारत का क्लीन स्वीप का सपना!

रांची। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में शनिवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वनडे में क्लीन स्वीप से चूकी टीम इंडिया टी20 में ऑस्ट्रेलिया का सफाया करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। लेकिन भारत के टी20 में मिशन क्लीन स्वीप को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल रांची में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को भी रांची में दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। जिस वजह से टीम इंडिया की प्रैक्टिस भी कैंसिल हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण रांची समेत पूरे राज्य में 7 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक बारिश होने की संभावना है। राज्य के दक्षिण एवं मध्य हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। रांची झारखण्ड राज्य के बारिश से प्रभावित हिस्से में आता है।

भारतीय टीम को यहां जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में शाम को अभ्यास करना था लेकिन लगभग 45 मिनट की बारिश के कारण उन्हें टीम होटल में ही रुकने को बाध्य होना पड़ा। खाली समय में टीम इंडिया के खिलाड़ी इनडोर फुटबॉल खेलते नजर आए।

Story first published: Friday, October 6, 2017, 18:30 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+