INDvsAUS: हार के बाद विराट कोहली ने की बुमराह और राहुल की तारीफ
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच तीन विकेट से जीत लिया है। आखिरी गेंद तक चले इस रोमाचंक मुकाबले के हीरों रहे ग्लेन मैक्सवेल जिन्होंने 56 रनों की शानदार पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भुमिका निभाई। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ही ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 127 बना लिए।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा है कि इस विकेट पर ्हम अगर 150 रन बना लेते तो यह मैच जिताने वाला स्कोर साबित होता। क्योंकि दूसरी पारी के अंतिम ओवरों में विकेट ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। हालांकि यह विकेट शुरू में इतना खराब नहीं था। इसके अलावा कोहली ने बुमराह की भी काफी तारीफ की और साथ ही पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे मयंक मार्कंडेय की भी खासी सराहना की। वहीं, केएल राहुल को गुणवत्तापूर्ण बल्लेबाज बताते हुए कोहली ने कहा कि अभी विश्व कप के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।
बता दें कि टॉस हारकर बैटिंग करते हुए भारत की शुरुआत मैच में खराब रही और रोहित शर्मा केवल पांच रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली और धवन के स्थान पर खेल रहे केएल राहुल ने पारी को पॉवरप्ले में बढ़िया तरीके से आगे बढ़ाया। लेकिन जब लग रहा था की ये दोनों बल्लेबाज भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा देंगे तभी कोहली (24) आउट हो गए और फिर पंत के रूप में भारत को एक और झटका लगा। पंत (3) आते ही रन आउट हुए।
यहां से भारतीय पारी का लड़खड़ाने का जो दौर शुरू हुआ वह अंत तक नहीं रूका। भारत ने एक के बाद एक दिनेश कार्तिक (1), क्रुणाल पांड्या (1) और उमेश यादव (2) का विकेट गंवा दिया। जबकि दूसरे छोर पर धोनी अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 37 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
