For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS 1st: बुमराह के नाम रहा पहला सेशन, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स को पवेलियन भेजा

नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड डे नाइट टेस्ट के पहले सेशन में 6 विकेट गिरे हैं। चार विकेट भारतीय पारी के गिरे जिसके बाद टीम इंडिया 244 रनों पर आउट हो गई जबकि 2 विकेट कंगारू ओपनर्स के गिर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम ये दोनों विकेट रहे और वे इस सेशन में छाए रहे।

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय पारी को समेटने के बाद अपनी सधी हुई शुरुआत की और मैथ्यू वेड व जो बर्न्स ने काफी गेंदों को खेला। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज 8-8 रनों के निजी स्कोर पर बुमराह की गेंद पर पगबाधा हुए। पहला विकेट मैथ्यू वेड का गिरा जिनको बुमराह ने राउंड द विकेट गेंदबाजी पर चलता किया। जो बर्न्स हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि गेंद लगभग लेग स्टंप छोड़ रही थी लेकिन फैसला आखिरकार अंपायर कॉल से तय हुआ।

इसके बाद भारत को एक और विकेट मिल सकता था जब लाबुशेन ने शमी की गेंद को पुल कर दिया और गेंद बाउंड्री तक का सफर तय करती हुई बुमराह के हाथों में चली गई। लेकिन तेज गेंदबाज ने जबरदस्ती उछलकर हाथ आए मौके को जाया कर दिया। ना केवल कैच हाथ से गिरा बल्कि छिटककर चौके के लिए भी चला गया।

फिलहाल लाबुशेन 16 और स्टीव स्मिथ 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। बुमराह ने 8 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले दिन की समाप्ति 6 विकेट पर 233 रनों से की थी जिसके बाद उन्होंने दूसरे दिन के पहले सेशन में केवल 11 ही रन जोड़े और 244 रन बनाकर टीम इंडिया की पहली पारी समाप्त हो गई। दूसरे दिन का पहला विकेट अश्विन के नाम था जिनको कमिंस ने 15 के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद 2 और रन बोर्ड पर जोड़कर साहा भी चलते बने।

फिर उमेश यादव शॉट मारने के फेर में और बुमराह कमिंस की शॉर्ट गेंद पर आउट हुए। स्टॉर्क को चार और कमिंस को 3 विकेट मिले।

Story first published: Friday, December 18, 2020, 12:02 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+