IND vs AUS 1st Test: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बनाए
नई दिल्लीः आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल की सबसे हाई प्रोफाइल सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में हो रहा है। कोरोनाकाल में यह अब तक की सबसे प्रतिष्ठित और हैवीवेट सीरीज है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि यह विदेशी धरती पर भारत का पहला डे-नाइट मैच है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए थे।
भारत की शुरुआत खराब रही जब पहले ही ओवर में मिशेल स्टार्क की अंदर आती गेंद पर पृथ्वी शॉ चूक गए और बैट-पैड के बीच बनी दरार ने अपना काम कर दिया। इसके बाद मयंक अग्रवाल जमते लग रहे थे लेकिन वे 17 रन बनाकर आउट हो गए। फिर क्रीज पर पुजारा मजबूत लग रहे थे और कोहली दूसरे छोर पर उनके साथ दे रहे थे।
हालांकि 43 रन बनाकर पुजारा को नाथन लियोन ने आउट कर दिया। उन्होंने 160 गेंदों का सामना किया। इसके बाद कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया लेकिन रहाणे के साथ हुई गलतफहमी के चलते वो 74 के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद रहाणे भी नहीं टिक सके और 42 रन बनाकर स्टॉर्क की नई गेंद पर आउट हो गए।
यहां से भारत दूसरी नई गेंद को झेल नहीं सका और हनुमा विहारी भी 16 रन बनाकर चलते बने। उनको हेजलवुड ने पगबाधा आउट कर दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक साहा और अश्विन खेल रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पिंक बॉल नई नहीं है और उनका अपनी धरती पर सभी डे-नाइट टेस्ट मैच जीतने का शत-प्रतिशत रिकॉर्ड है। भारत ने इस मैच में गिल और राहुल को बाहर रखा है जबकि पृथ्वी शॉ पर दांव लगाया है। इसके अलावा गेंदबाजी में नवदीप सैनी और सिराज जैसे युवा तुर्क जगह नहीं पाए और उमेश यादव तीसरे सीमर के तौर पर शामिल हुए।
India vs Australia 1st Test Match Live Cricket Score-
विकेटकीपिंग कौशल को देखते हुए साहा को पंत के ऊपर तरजीह दी गई है। यहां बता दें कि विराट कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम मैच होगा। इसके बाद वह स्वदेश रवाना हो जाएंगे। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
भारतीय टीम- पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (wk), आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया टीम- जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड (w / c), कैमरन ग्रीन, टिम पेन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
