For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS 1st Test: केएल राहुल को और कितने मौके देती रहेगी टीम इंडिया?

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विराट के इस फैसले पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी खरी नहीं उतरी और शुरुआत में ही विकेट गंवा दिए। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। हेजलवुड की गेंद पर फिंच को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौटे। राहुल ने 8 गेंदों में दो रन बनाए। केएल राहुल के आउट होने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों में काफी नाराजगी है।

ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन:

ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन:

2018 में केएल राहुल ने 22.76 के औसत से 387 रन बनाए हैं। इस साल सिर्फ उन्होंने 2 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। इन दो अर्धशतक में भी एक फिफ्टी अफगानिस्तान के खिलाफ लगाई है। पूरे 17 पारियों में उन्होंने ओवल में सिर्फ एक 149 रन की पारी खेली है।ऑस्ट्रेलिया में खेले गए तीन टी-20 मुकाबलों के दो मैच में वो महज 27 रन ही बना सके थे। इससे पहले विंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच में वो कुल 59 रन ही बना सके थे।

केएल राहुल को लेकर टीम मैनेजमेंट पर सवाल:

केएल राहुल को लेकर टीम मैनेजमेंट पर सवाल:

केएल राहुल के प्रदर्शन को देखें तो काफी निराशा होती है। 17 पारियों में 387 रन बनाना और क्रिकेट के अन्य प्रारुपों में भी उनका लचर प्रदर्शन उनकी साख पर बट्टा लगाने के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाता है। करुण नायर , शिखर धवन और रोहित शर्मा को टीम में लंबे अरसे से मौका नहीं दिया गया। ऐसे में सवाल ये है कि केएल राहुल को इतने मौके देने के पीछे की क्या मंशा है।

सोशल मीडिया पर फैंन्स ने लगाई क्लास:

राहुल के लचर प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकोंं ने ट्विटर पर उनकी क्लास लगाई है। राहुल को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा गया है कि उन्हें बाहर करने का वक्त आ गया है। टीम में उन्हें काफी मौके दे दिए गए हैं।

राहुल को फोटो खिंचाने जाना होगा!

एक यूजर ने लिखा है राहुल को दोष देने की जरुरत नहीं हैे राहुल को जल्दी आउट होने था क्योंकि उन्हें फोटो सेशन के लिए जाना होगा।

Story first published: Thursday, December 6, 2018, 12:57 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+