For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS 1st Test: 244 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्टॉर्क ने लिए 4 विकेट

India vs Australia 1st Test DAY 2: Starc, Cummins stars as India Bundled Out for 244| वनइंडिया हिंदी

IND vs AUS 1st Test नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में जारी पहला डे-नाइट मुकाबला अपनी पहली पारी का समापन देख चुका है। भारतीय टीम ने पहले दिन की समाप्ति 6 विकेट पर 233 रनों से की थी जिसके बाद उन्होंने दूसरे दिन के पहले सेशन में केवल 11 ही रन जोड़े और 244 रन बनाकर टीम इंडिया की पहली पारी समाप्त हो गई।

दूसरे दिन का पहला विकेट अश्विन के नाम था जिनको कमिंस ने 15 के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद 2 और रन बोर्ड पर जोड़कर साहा भी चलते बने। उनको स्टार्क ने आउट किया। इसके बाद उमेश यादव के पास सिवाए तेजी से रन बनाने के कुछ और चारा नहीं था और उन्होंने एक छक्का भी लगाया लेकिन स्टॉर्क पर यही काम दोबारा करने की कोशिश में वे वेड के हाथों लपके गए।

इससे पहले भारत ने अपने कप्तान विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर स्कोर आगे बढ़ाया था। हालांकि कोहली ने अपना अर्धशतक तो पूरा कर लिया लेकिन रहाणे के साथ हुई गलतफहमी के चलते वो 74 के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसको भारतीय पारी का टर्निंग प्वाइंट कहा जा सकता है क्योंकि इसके बाद रहाणे भी नहीं टिक सके और 42 रन बनाकर स्टॉर्क की नई गेंद पर आउट हो गए। यहां से भारत दूसरी नई गेंद को झेल नहीं सका और हनुमा विहारी भी 16 रन बनाकर चलते बने। उनको हेजलवुड ने पगबाधा आउट कर दिया।

यहां से अश्विन और साहा ने पहले दिन कोई और विकेट नहीं गिरने दिया था लेकिन दूसरा दिन आते ही भारतीय निचले क्रम के विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। मिशेल स्टॉर्क ने विकेट अपने नाम किए और पैट कमिंस को 3 विकेट मिले। हेजलवुड और लियोन के खाते में एक-एक विकेट आया।

इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही जब पहले ही ओवर में मिशेल स्टार्क की अंदर आती गेंद पर पृथ्वी शॉ चूक गए और बैट-पैड के बीच बनी दरार ने अपना काम कर दिया। इसके बाद मयंक अग्रवाल जमते लग रहे थे लेकिन वे 17 रन बनाकर आउट हो गए। फिर क्रीज पर पुजारा मजबूत लग रहे थे और कोहली दूसरे छोर पर उनके साथ दे रहे थे। हालांकि 43 रन बनाकर पुजारा को नाथन लियोन ने आउट कर दिया। उन्होंने 160 गेंदों का सामना किया।

Story first published: Friday, December 18, 2020, 10:04 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+