Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर, संगकारा, गंभीर पर 20-20 हजार डॉलर का जुर्माना

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर, दिल्ली डेयर डेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर और किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कप्तान कुमार संगकारा पर शनिवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के दौरान ओवर गति पर नियंत्रण नहीं रखने के कारण 20-20 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में रविवार में कहा गया कि धीमी ओवर गति के कारण तीनों कप्तानों पर यह जुर्माना लगाया गया है। शनिवार को मुंबई इंडियंस टीम का सामना मुंबई में राजस्थान रॉयल्स से हुआ था जबकि किंग्स इलेवन और डेयर डेविल्स की टीमें मोहाली में आमने-सामने थीं।

तीनों कप्तानों को आईपीएल की आचार संहिता के अंतर्गत जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अंतर्गत धीमी ओवर गति के लिए कप्तान पर कम से कम 20 हजार डॉलर का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के कप्तान सौरव गांगुली को भी इतना ही जुर्माना भरना पड़ा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+