For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS 1st Test: भारत ने दोहराया 96 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

India vs Australia day night test match नई दिल्लीः भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में अपने सबसे कम स्कोर पर सिमट गई है क्योंकि उसने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे नाइट टेस्ट (IND vs AUS 1st Day Night Test Adelaide) की दूसरी पारी में 36 ही रन बनाए। भारत के 9 विकेट गिरे थे लेकिन मोहम्मद शमी को पैट कमिंस की गेंद हाथ पर लगी और वे बल्लेबाजी करने में असमर्थ साबित हुए। इसके बाद भारतीय टीम पवेलियन लौटना पड़ा। इससे पहले भारत का टेस्ट क्रिकेट में निम्नतम स्कोर 42 था जो उसने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में बनाया था।

इसके साथ ही अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र 90 रनों का टारगेट मिला है। इतना ही नहीं भारत का स्कोर दूसरी पारी में एक समय 19 रन पर छह विकेट था और ऐसा पूरे भारतीय टेस्ट इतिहास में कभी नहीं हुआ है। इससे पहले डरबन के किंग्समीड में भारत ने चौथी पारी खेलते हुए 6 विकेट पर 25 रन बनाए थे। लेकिन उस मैच में भारत ने किसी तरह 66 रन तक पारी खींचने में सफलता हासिल की थी।

इससे पहले भारत ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम रन 1947 में बनाए थे। ब्रिस्बेन में तब 58 रन बनाए गए थे।

भारत के लिए एक और शर्मनाक स्थिति यह रही कि कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक छू नहीं सका। ऐसा केवल टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार हुआ है जबकि 1924 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था। तब साउथ अफ्रीकी टीम 30 रनों पर आउट हो गई थी और उसके उच्चम स्कोरर ने 7 रन बनाए थे।

जबकि भारतीय टीम 36 पर ढेर हुई और मयंक अग्रवाल ने 9 रन उच्चम स्कोरर के तौर पर बनाए।

उल्लेखनीय है कि टेस्ट क्रिकेट का सबसे कम स्कोर कीवियों के नाम है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। तब ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने 26 रन बनाए थे यह काम 1955 में हुआ था।

Story first published: Saturday, December 19, 2020, 12:02 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+