For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुलदीप यादव की रिकॉर्ड हैट्रिक पर नतमस्तक हुआ क्रिकेट वर्ल्ड, चाइनामैन को ऐसे किया सलाम

कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय गेंदबाद कुलदीप यादव ने सबको हैरान कर दिया।

नई दिल्ली। कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय गेंदबाद कुलदीप यादव ने सबको हैरान कर दिया। टीम इंडिया के चाइनामैन लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेते हुए रिकॉर्ड बनाया है। कुलदीप ने एक के बाद एक कर तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वनडे मैच में ऐसा करने वाले वो तीसरे गेंदबाद बन गए। कुलदीप यादव की इस बड़ी उपलब्धि पर क्रिकेट जगत से खूब बधाई मिल रही है। यहां तक कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी कुलदीप की गेंदबाजी को गेम चेंजर बता दिया।

पढ़ें क्या रही दिग्गजों की प्रतिक्रिया-

सचिन तेंदुलकर-

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया- कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल केवल अच्छी गेंदबाजी ही नहीं कि बल्कि खेल को भारत के पक्ष में ला दिया। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की।

सुरेश रैना-

पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने ट्वीट किया- 3 में 3 और सभी को अलग-अलग तरीके से आउट किया। शाबाश कुलदीप यादव

इरफान पठान-

इरफान पठान ने ट्वीट किया- महान उपलब्धि कुलदीप यादव। हैट्रिक बनाने के लिए बधाई।

संजय माजरेकर-

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय माजरेकर ने ट्वीट किया- कुलदीप यादव की तुलना में आप इससे अच्छी हैट्रिक बॉल नहीं देखेंगे। कुलदीप यादव के लिए खुश हूं।

मोहम्मद कैफ-

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया- कुलदीप यादव एक दुर्लभ और विशेष प्रतिभा है। उनकी प्रगति से खुश हूं। ग्रेट हैट्रिक कुलदीप यादव। भारत के लिए एक शानदार जीत पर बधाई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+