नई दिल्लीः भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकत्ता में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान शतक नहीं लगा और 92 रन बनाकर आउट हो गए। विराट ने शतक न लगने से रिंकी पोंटिग का रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। बता दें विराट के वनडे में 30 शतक हैं और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिंकी पोंटिंग के भी 30 शतक हैं।
ये कोई पहला मौका नहीं हैं जब विराट कोहली 90 और 100 के बीच आउट हुए हों। इससे पहले विराट कोहली वनडे में चार बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए हैं।
साल 2010 में मीरपुर में वो बांग्लादेश के खिलाफ 91 रन पर आउट हो गए थे, वहीं 2011 में वेस्टइंडिज के खिलाफ 94 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। दो साल बाद साल 2013 में भी फिर से इसी देश के खिलाफ विराट 99 पर आउट हो गए थे।
वहीं कंगारूओं के खिलाफ साल 2016 में 91 पर आउट हो चुके हैं।
अगर विराट कोहली आज शतक लगा देते, वो सचिन के बाद वनडे में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते हैं। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उम्मीद की जा सकती हैं कि आने वाले मैचों में वो पोंटिंग का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देंगे।