IND vs AUS: तो क्या एडम जाम्पा से डरने लगे हैं किंग कोहली, विराट के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज बने
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में विराट सेना ने जबरदस्त वापसी करते हुए राजकोट के मैदान पर अपनी पहली जीत हासिल की। हालांकि इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली और एडम जाम्पा के बीच एक अलग तरह की जुगलबंदी देखने को मिली और नतीजा एक बार फिर एडम जाम्पा के पक्ष में गया। दुनिया भर के गेंदबाजों को अपनी बल्लेबाजी से परेशान करने वाले विराट कोहली आज कल इस गेंदबाज से परेशान लग रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs AUS: सचिन-अमला को पीछे छोड़ इस लिस्ट में नंबर 1 बने रोहित शर्मा, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
राजकोट के मैदान पर खेले गये इस मैच मे एडम जाम्पा ने विराट कोहली के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो दुनिया का कोई गेंदबाज विराट कोहली के खिलाफ नही बना सका है।
और पढ़ें: नहीं रहे भारत के 'मेडन ओवर किंग', लगातार 21 ओवर मेडन डालने का है रिकॉर्ड

विराट के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज बने एडम जाम्पा
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर पहली बार हराया। शुक्रवार को खेले गये मैच में भारतीय टीम ने गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दी और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत के लिये तीन बल्लेबाजों शिखर धवन (96), विराट कोहली (78) और केएल राहुल (80) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
सीरीज में जाम्पा ने एक बार फिर विराट कोहली को अपना शिकार बनाया और सीमित ओवर प्रारूप में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गये हैं। एडम जाम्पा ने वनडे और टी20 में मिलाकर अब 7 बार विराट कोहली को आउट किया है।

विराट कोहली के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने एडम जाम्पा
विराट कोहली को सीमित ओवर्स में सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड देखा जाये तो जाम्पा से पहले यह वेस्टइंडीज के रवि रमपॉल के नाम था। रवि रामपॉल ने विराट कोहली को वनडे में 6 बार आउट किया है, जबकि श्रीलंका के तिसारा परेरा, न्यूजीलैंड के टिम साउदी और एडम जाम्पा ने वनडे इंटरनेशनल में विराट कोहली को पांच-पांच बार आउट किया है।
वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर, श्रीलंका के सूरज रंडीव, इंग्लैंड के ग्रीम स्वान और ऑस्ट्रेलिया के झाई रिचर्ड्सन विराट को वनडे में 4 बार पवेलियन भेज चुके हैं।

वनडे में 5वीं बार जाम्पा के खिलाफ आउट हुए विराट कोहली
राजकोट के मैदान पर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 गेंद में 78 रन की पारी खेली और इस दौरान 6 चौके भी लगाये। पारी के 43.1 ओवर में विराट कोहली एक बार फिर एडम जाम्पा की गेंद पर मिशेल स्टार्क को कैच थमाकर आउट हुए। यह वनडे क्रिकेट में पांचवां मौका था, जब विराट कोहली इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का शिकार बने हैं।
इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भी विराट इसी गेंदबाज का शिकार बने थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
