For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvAUS: गुवाहाटी की पिच नहीं इन चार कारणों से हारी टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हारकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

गुवाहाटी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हारकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। पहली ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली आउट होकर पलेवियन लौट गए। दोनों बल्लेबाजों को अपना तीसरा टी20 मैच खेल रहे जैसन बेहरनडॉर्फ ने आउट किया। विराट कोहली 0 पर आउट होकर पवेलनयन लौटे। ऐसे बहुत से कारण रहे जिनके चलते टीम इंडिया की टी20 में विजयरथ रुका।

1. पहले ओवर में दो बड़े विकेट खोना

1. पहले ओवर में दो बड़े विकेट खोना

बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मैदान पर उतरी टीम इंडिया पहले ही ओवर से बिखरती चली गई। हालांकि पारी की शुरुआत रोहित शर्मा ने चौके के साथ की लेकिन पहले ही ओवर में रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गए। पहले ही ओवर में रोहित के बाद विराट कोहली आउट हुए। टी20 में पहली बार कोहली जीरो पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने आए जेसन बेहरेनडॉर्फ ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब छकाया।

2. फ्लॉप रहा मिडिल ऑर्डर, न धोनी चले न पांडे और पांड्या

2. फ्लॉप रहा मिडिल ऑर्डर, न धोनी चले न पांडे और पांड्या

पहले ही ओवर में कोहली और रोहित के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर पर ज्यादा दबाव था लेकिन वह झेल नहीं पाया। मनीष पांडे से पारी संभालने की उम्मीद थी, लेकिन वो आए और चलते बने। केदार जाधव ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की लेकिन कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन पाई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह इस बार ऑस्ट्रेलिया के छक्के नहीं छुड़ा सके। हालांकि पांड्या ने कुलदीप यादव के साथ 33 रनों की साझेदारी करके टीम इंडिया को जल्दी ढेर होने से बचाने की कोशिश की।

3. जेसन बेहरेनडॉर्फ ने अकेले किया 'टीम का तख्तापलट'

3. जेसन बेहरेनडॉर्फ ने अकेले किया 'टीम का तख्तापलट'

ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना दूसरा टी20 खेल रहे जेसन बेहरेनडॉर्फ ने चार बड़े विकेट झटके। उन्होंने पहले ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया जिसके बाद मनीष पांडे और शिखर धवन को चलता किया। बेहरेनडॉर्फ ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

4. बेअसर रहे भारतीय रिस्ट स्पिनर कुलदीप और चहल

4. बेअसर रहे भारतीय रिस्ट स्पिनर कुलदीप और चहल

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर सबसे ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन भारत के रिस्ट स्पिनर्स (कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल) का रहा। लेकिन इस मैच में ये दोनों गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। यहां तक कुलदीप यादव कुछ ज्यादा ही महंगे साबित हुए। चहल और कुलदीप ने मिलकर 7.3 ओवरों में 75 रन लुटा दिए। वहीं महंगे साबित होने के बावजूद कुलदीप यादव को उनके कोटे के पूरे ओवर करवा दिए गए।

इसे भी पढ़ेंः- अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पहली बार 0 पर आउट हुए विराट कोहली, हार में भी बन गए कई रिकॉर्ड

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+