सचिन तेंदुलकर से पूछे गए सवाल तो मीडिया को दी डाली सलाह

नई दिल्‍ली। राज्‍यसभा में अपनी गैरमौजूदगी को लेकर खबरों में रहने वाले सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को सामने आए और उन्‍होंने बताया कि आखिरी क्‍यों वह संसद नहीं जा पा रहे हैं।

सचिन के मुताबिक उनके भाई अजित की बायपास सर्जरी ने उन्‍हें दिल्‍ली और संसद से दूर रखा। सचिन की मानें तो उनका किसी भी संस्‍था के असम्‍मान का कोई इरादा नहीं है और न ही उनकी कभी ऐसी मंशा रही है।

राजधानी दिल्‍ली स्थित विज्ञान भवन में कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के दौरान मेडल विजेता खिलाडि़यों को सम्‍मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान सचिन ने यह बातें कहीं।

सचिन ने कहा, 'दिल्‍ली में मेरी गैरमौजूदगी के बारे में काफी बातें की गई हैं। मैं लंदन में था और दिल्‍ली वापस आना चाहता था। मेरे परिवार में मेडिकल इमरजेंसी की वजह से मैं दिल्‍ली से गायब था। कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्‍हें मैं निजी ही रखना चाहता हूं। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरे बड़े भाई अज‍ित की एक बायपास सर्जरी हुई है और मुझे उनके साथ रहना था।'

संसद से उनकी अनुपस्थिति के बारे में उठ रहे सवालों पर सचिन ने कहा, 'मीडिया हर किसी से जुड़ी हर बात के बारे में चर्चा करता रहता है। मुझे लगता है कि मीडिया को सिर्फ अपने काम पर ध्‍यान देना चाहिए। '

सचिन ने कहा कि उन्‍हें दिल्‍ली आकर काफी अच्‍छा लगता है। सचिन के मुताबिक उनके पिता ने उन्‍हें बताया है कि हर पल इस तरह की बातें होती रहेंगी जिसके जरिए लोग आपको कमजोर करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको सिर्फ अपने लक्ष्‍य पर ही ध्‍यान लगाते रहना चाहिए।

Story first published: Saturday, August 9, 2014, 12:12 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+