For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvs AUS, 2nd Test: कोहली-रहाणे के जुझारूपन के चलते भारत की मैच में वापसी, दूसरे दिन भारत 173/3

India vs Australia 2nd Test: Murli Vijay &KL Rahul depart to leave India in trouble |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन का खेल बेहतरीन टेस्ट मैच का मुजायरा करते हुए समाप्त हुआ। पर्थ की उछाल भरी पिच पर गेंदों का विकेट के ऊपर से उड़ना दूसरे दिन भी जारी रहा। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी मेंं 326 रनों पर समेटने के बाद भारत की शुरूआत बेहद ही खराब रही और दोनों भारतीय ओपनर्स सस्ते में आउट हो गए। मुरली विजय जहां खाता भी नहीं खोल पाए तो लोकेश राहुल केवल 2 बनाकर चलते बने। इसके बाद कोहली और पुजारा की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए टीम की पारी को आगे बढ़ाते हुए 74 रनों की साझेदारी की, लेकिन उसके बाद पुजारा भी एक खराब गेंद पर खराब शॉट खेलकर 24 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

उसके बाद कोहली का साथ देने पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रहाणे ने आते ही कुछ दर्शनीय शॉट खेलकर दबाव उतारने की अच्छी कोशिश की। एक बार सेट होने के बाद उन्होंने कप्तान कोहली का बढ़िया साथ दिया। इसके बाद कप्तान कोहली ने सीरीज का पहला पचासा पूरा कर लिया। कोहली के बाद अर्धशतक पूरा करने की पारी रहाणे की थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपने जूझारूपन से भारत को मैच में वापस ला दिया है। टीम का स्कोर स्टंप तक 3 विकेट खोकर 172 रन हो चुका है। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी से 154 रन पीछे है। ऐसे में रविवार को मैच के तीसरे दिन इन दोनों बल्लेबाजों पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी। कोहली 84 रन और रहाणे 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले दिन की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया ने 300 रन का स्कोर पार करने के बाद अपने विकेट जल्दी गंवाने शुरू कर दिए। भारत ने दूसरे दिन पहले सेशन में पैट कमिंस (19) के रूप में पहली सफलता हासिल की। फिर अगले ही ओवर में बुमराह ने टिम पेन (38) को एलबीडब्लू आउट कर कंगारूओं को बड़ा झटका दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पुच्छले बल्लेबाजाें की ज्यादा नहीं चलने दी।

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 326 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस हैरिस, ऐरोन फिंच और ट्रेविस हेड ने अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में भारत की ओर ने अनुभवी इशांत शर्मा को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले, जबकी जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी ने दो-दो विकेट झटके। मोहम्मद शमी को पारी में कोई विकेट नहीं मिला।

Story first published: Saturday, December 15, 2018, 15:48 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+