
बारिश डाल सकता है खलल
पहले और दूसरे मैच की तरह इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यभारत के अधिकांश स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग के अधिकारी का मानना है कि रविवार तक मौसम की स्थिति में सुधार आएगा। मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के निदेशक इंद्रजीत शर्मा ने कहा, 'अगले 48 घंटों में मौसम में सुधार होगा। हालांकि अगर बारिश हुई तो खेल में कुछ ओवरों की कटौती भी हो सकती है।

इंदौर की पिच पर भी चलेगी कुलदीप-चहल की फिरकी
चहल और कुलदीप ने अब तक सीरीज के दो मैचों में पांच-पांच विकेट लिए हैं और उन्होंने भारत की श्रृंखला में 2-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई है। कुलदीप ने ईडन गार्डन में खेले गए दूसरे मैच में रिकॉर्ड हैट्रिक भी बनाई थी। कुलदीप और चहल की शानदार गेंदबाजी के चलते भारत ने भारत ने 252 रनों से लक्ष्य को आसानी से डिफेंड कर लिया था। पहले दोनों मैचों में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बने चहल और कुलदीप यादव इंदौर में भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं क्योंकि क्यूरेटर के अनुसार पिच से केवल कलाई के स्पिनरों को ही मदद मिलने की संभावना है।

लगातार 9 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे विराट
कोलकाता वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराते ही 8 साल बाद भारत ने वनडे में लगातार 8वीं जीत दर्ज की। इससे पहले केवल एक बार ही टीम इंडिया लगातार 8 से अधिक (9) बार वनडे मैच जीती है। 14 नवंबर 2008 से लेकर 5 फरवरी 2009 तक भारत ने लगातार 9 मैच जीते थे। अब इंदौर में मैच जीतकर भारत अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी करेगा।

मध्यक्रम पर क्या फैसला लेंगे कोहली?
पिछले दोनों मैचों में भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाजों में नंबर 4 और 5 ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मनीष पांडे और केदार जाधव की। मनीष पांडे नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों मैचों में प्लॉप रहे हैं। हालांकि नंबर 5 पर केदार जाधव ने पहले मैच में 40 रनों का महत्वपूर्ण योदगान दिया था। लेकिन दूसरे वनडे में केदार जाधव को फिटनेस के साथ जूझता हुआ देखा गया। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली मनीष पांडे की जगह नंबर 4 पर केएल राहुल को एक बार फिर से खुद को साबित करने का मौका दे सकते हैं।
Read also:- India vs Australia: हार के बाद डेविड वार्नर ने कहा- 'विराट कोहली के सिर पर है एम एस धोनी का हाथ'

बुरे दौर से गुजर रही है ऑस्ट्रेलिया, कर सकती है बदलाव
विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया की हार वनडे में उसकी लगातार 12वीं हार थी। ऐसे में इंदौर वनडे को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया पूरा जोर लगाएगी। कंगारुओं के लिए परेशानी का सबब उनकी स्पिन गेंदबाजी है। पहले वनडे में हार्दिक पांड्या के हाथों पिटने के बाद अगले मैच में जांपा को मैच से बाहर कर दिया गया। जांपा की जगह एस्टन एगर को टीम में शामिल किया गया लेकिन एगर भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए कोई खासी परेशानी नहीं दे पाए। हालांकि स्मिथ ने खिलाड़ियों को कहा था कि प्रेशर के चलते बल्लेबाज पैनिक हो गए थे।

टीमेंः
भारत- विराट कोहली (कप्तान) रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (कीपर), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, जसप्रित बूमराह, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, केएल राहुल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या।
ऑस्ट्रेलिया- स्टीव स्मिथ (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, ट्रैविस हेड, केन रिचर्डसन, मैथ्यू वेड, एडम जंपा, एशटन एगर, नाथन कॉल्टर-नाइल, जेम्स फॉल्कनर, पीटर हेन्डस्कोब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉनीज, डेविड वार्नर।


Click it and Unblock the Notifications
