IND Vs AUS: आखिरी टी20 में ये कंगारू मचा सकता है धमाल, आंकड़े बता रहे हैं सच्चाई
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। जहां भारत ने पहला मैच 9 विकेट से जीता था तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच 8 विकेट से जीता था। हालांकि अब आखिरी मैच में सीरीज का निर्णय होना है। लेकिन आंकड़ों के लिहाज से देखें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा जरा भारी नजर आता है। आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ के चोटिल होने के बाद कप्तानी का भार डेविड वार्नर के कंधों पर है। ये भी बताते चलें कि वार्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं और अपनी कप्तानी में आईपीएल 9 का खिताब भी अपनी टीम को जिता चुके हैं। हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम वार्नर की टीम का होम ग्राउंड है। ऐसे में वार्नर एक बार फिर से अपने अनुभव का फायदा उठा सकते हैं। एक सच्चाई ये भी है कि आईपीएल 9 के फाइनल में वार्नर की कप्तानी वाली टीम ने विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराकर खिताब जीता था।
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान डेविड वॉर्नर का हैदराबाद में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने यहां 18 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 12 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं विराट ने 5 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 3 में हार और 1 में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा था, जिसमें भी उनकी टीम सुपर ओवर में हार गई थी। दूसरी ओर वॉर्नर के नाम हैदराबाद में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 61.47 की औसत से उन्होंने 27 पारियों में 1291 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।
हालांकि यहां भारत के शिखर धवन का रिकॉर्ड अच्छा है। लेकिन सच्चाई ये भी है कि धवन ने भी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से वार्नर की कप्तानी में ही धमाकेदार बल्लेबाजी की है। धवन ने हैदराबाद में 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाए हैं। 40 पारियों में 7 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 1177 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने सभी प्रारूपों को मिलाकर हैदराबाद में 26 पारियों में 1128 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
