सचिन ने पूरे किए 1000 रन
नई दिल्ली, 27 नवम्बरः रिकॉर्ड के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर का टेस्ट की चौथी पारी में रिकॉर्ड कोई बहुत शानदार नहीं है लेकिन वह टेस्ट की चौथी पारी में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन गए है.सचिन से पहले चौथी पारी में 1000 रन बनाने वाले दो अन्य भारतीय सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड है. सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में समाप्त हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में चौथी पारी में नाबाद 56 रन बनाकर चौथी पारी में 1000 रन पूरे कर लिए. इस नाबाद पारी से सचिन ने चौथी पारी में अपना औसत 34.43 पहुंचा दिया है.
इसी टेस्ट में इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने मास्टर ब्लास्टर ने लक्ष्य का सफल पीछा करने में अपना पहला अर्धशतक बनाया. अपनी पिछली 41 चौथी पारियों में सचिन केवल चार बार पचास के आगे जा पाए है लेकिन इनमें भारत को कामयाबी नहीं मिली थी.
इन चार मौकों में दो शतक हैं. एक ओल्ड ट्रेफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ. उन्होंने मेलबोर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रन और किंग्सटन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 86 रन बनाए थे.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications