Test : शुबमन गिल का कमाल, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बनाया खास रिकाॅर्ड

Shubman Gill new record in test cricket : सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India in Australia) के बीच दूसरा टेस्ट गुरुवार (7 जनवरी) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर शुरू हुआ। दूसरे दिन (8 जनवरी) तक भारत पहली पारी में 45 ओवर में दो विकेट पर 96 रन बना चुका था। इस पारी में भारत के लिए शुभमन गिल ने अर्धशतक (Fifty) जमाया। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद, गिल ने 32वें ओवर में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके तुरंत बाद, 33वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें पैट कमिंस ने कैच आउट कर दिया। गिल ने अपनी अर्धशतकीय पारी में आठ चौके लगाए। इस पारी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खास रिकाॅर्ड बनाया।

दरअसल, शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले पहले ओपनर बल्लेबाज बन गए। शुभमन गिल ने ये कमाल 21 साल की उम्र में किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से ये कमाल रवि शास्त्री ने 22 साल की उम्र में किया था जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में 26 साल की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम उम्र में 50 प्लस रन बनाने वाले भारतीय ओपनर-
टेस्ट- शुभमन गिल (21 साल)
वनडे- रवि शास्त्री (22 साल)
टी20- केएल राहुल (28 साल)

भारत की सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पिच पर डटे हुए हैं। दोनों ने संयमित और सतर्क बल्लेबाजी की। दूसरे दिन की समाप्ति पर रहाणे 40 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद थे और पुजारा 53 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन की समाप्ति पर, भारत ने 45 ओवर में 2 विकेट पर 96 रन बनाए।

Story first published: Friday, January 8, 2021, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+