Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीन छक्के लगाते ही हार्दिक पांड्या ने कर दिया कमाल, इस अंग्रेज को पछाड़ बने नंबर वन

नई दिल्ली। भारतीय धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बेंगलुरू में एक और कारनामा अपने नाम कर लिया। तेजी से उभरते ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी बल्लेबाजी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में पांड्या ने 40 गेंदो में 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान पांड्या ने 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी के साथ पांड्या 2017 में सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। दरअसल पांड्या ने ये कारनामा इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयान मोर्गन को पछाड़कर अपने नाम किया है। मोर्गन ने 2017 में अब तक 26 छक्के लगाए हैं। वहीं पांड्या ने 2017 में खेले 21 वनडे मैचों की 17 पारियों में कुल 28 छक्के लगाए हैं।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत को कई अहम मौकों पर जीत हासिल करने में मदद की है। भले ही भारतीय टीम चौथा वनडे 21 रनों से हार गई लेकिन हार्दिक पांड्या ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कड़ा संघर्ष किया। हालांकि चौथे वनडे में जांपा के एक ओवर में दो छक्के लगाने वाले पांड्या जांपा का ही शिकार बने।

आपको बता दें कि 2017 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं। बेन स्टोक्स ने 15 मैचों में 24 छक्के लगाए हैं। 2017 में सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा। रोहित ने 14 मैचों में 24 छक्के लगाए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को चौथे वनडे में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 छक्के लगाते ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दरअसल रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले भारत सहित दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली नंबर पांच पर हैं। कोहली ने 2017 में खेले 22 मैचों में 18 छक्के जड़े हैं।

इसे भी पढ़ेंः- इंग्लैंड के धाकड़ ऑल राउंडर बेन स्टोक्स का वो VIDEO जब उसने 1 मिनट में जड़ दिए 15 घूंसे

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+