For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS, 4th ODI: टर्नर के 'चमत्कार' ने भारत को दी 4 विकेट से करारी हार

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने एश्टन टर्नर की चमत्कारिक पारी की बदौलत हारी हुई बाजी अंतिम ओवरों में पलटकर रख दी और भारत को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों को 2-2 से बराबर कर दिया है। एक समय बेहद मुश्किल दिख रहे लक्ष्य को टर्नर ने कुछ ही मिनटों की बल्लेबाजी में आसान बना दिया। टर्नर ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। उनको इस विध्वंसक बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है।

आपको बता दें कि भारत की ओर से मिले 359 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ऐरान फिंच जहां बिना खाता खोले भुवनेश्वर का शिकार बने तो वहीं तीसरे नंबर पर आए शॉन मार्श भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद पीटर हैंड्सकांब और उस्मान ख्वाजा ने शानदार साझेदारी करके मैच को फिर से बराबरी पर ला दिया। ख्वाजा अपना शतक नहीं पूरा कर सके और 91 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। उसके बाद भारत ने ग्लेन मैक्सवेल (23) का विकेट लेकर मैच का रूख अपनी ओर मोड़ दिया।

कुछ ही देर पर हैंड्सकांब भी अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक जमाकर आउट हो गए। उन्होंने 105 गेंदों पर 117 रनों की शानदार पारी खेली। यहां से लगा कि मैच भारत की झुक गया है लेकिन तभी एश्टन टर्नर ने जबरदस्त आतिशी पारी खेलकर मैच को फिर से कांटे की टक्कर का बना दिया।

इससे पहले भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का जो फैसला लिया उसको बल्लेबाजों ने कामयाब बनाते हुए कंगारूओं को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय पारी की शुरुआत जोरदार रही और रोहित-धवन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 193 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। रोहित (95) हालांकि अपने शतक से चूक गए लेकिन धवन ने बिना कोई गलती किए अपना 16वां वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। धवन ने 115 गेंदों पर 143 रनों की तूफानी पारी खेली।

भारत ने इस मैच में राहुल को रायडू की जगह पर मौका दिया था। राहुल ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वे इसको अच्छे स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच विराट कोहली भी 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। इस मैच में धोनी की जगह पर पंत को मौका दिया है उन्होंने निराश ना करते हुए अंतिम ओवरों में कुछ तूफानी तेवर दिखाते हुए 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। जाधव 10 रन बनाकर आउट हुए। शंकर ने भी अंतिम क्षणों में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली।

Story first published: Sunday, March 10, 2019, 21:56 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+