For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: कंगारुओं के आत्मसम्मान को चकनाचूर करने उतरेगी विराट सेना

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

बेंगलुरू। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। इंदौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर भारत सीरीज में अजेय (3-0) बढ़त बना चुका है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम शनदार लय में है। बारिश के प्रभावित पहला वनडे भारतीय टीम ने 26 रनों से जीता था। जिसके बाद दूसरा वनडे 50 रनों से जीतकर कंगारुओं को चारो खाने चित कर दिया था।

काफी समय से जारी है भारत की फॉर्म

काफी समय से जारी है भारत की फॉर्म

इससे पहले श्रीलंका दौरे में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की फॉर्म चैंपियंस ट्रॉफी से जारी है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में फाइनल तक का सफर तय करने के बाद वेस्टइंडीज को उसके घर में हराया था। जिसके बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका का उसी के घर में 9-0 से सफाया कर इतिहास रचा था।

बारिश के साये में होगा चौथा वनडे

बारिश के साये में होगा चौथा वनडे

चेन्नई वनडे की तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 28 सितंबर को होने वाले चौथे वनडे मैच में बारिश खलल डाल सकती है। दोनों देशों के बीच चौथा वनडे मैच बेंगलुरू में खेला जाना है। मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बेंगलुरू में अगले 24 से 48 घंटे आंधी और तेज बारिश की आशंका जताई है। बेंगलुरू में बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अब तक 54 मिमी बारिश रिकॉर्ड की है। हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम के क्यूरेटर पूरी कोशिश में जुटे हैं कि पिच को सूखा रखा जा सके।

टीम इंडिया क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ाएगी कदम

टीम इंडिया क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ाएगी कदम

विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने अब तक जिस तरह से प्रदर्शन किया है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथा वनडे भी आसान नहीं होगा। वहीं भारतीय टीम श्रीलंका की तरह ही ऑस्ट्रेलिया का भी क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि क्लीन स्वीप के लिए उसे बाकी के दोनों मैच जीतने होंगे लेकिन चौथा वनडे जीतकर भारत क्लीन स्वीप के नजदीक पहुंच जाएगी।

पांड्या ने दूर की भारत की बड़ी चिंता

पांड्या ने दूर की भारत की बड़ी चिंता

हार्दिक पांड्या इस समय शानदार फॉर्म में हैं। पांड्या ने भारत की सबसे बड़ी चिंता दूर की है। दरअसल हार्दिक पांड्या ने बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह पक्की की है। ऐसे में भारतीय टीम उनसे गेंदबाजी या बल्लेबाजी दोनों में जबरदस्त फायदा उठा सकती है। तीसरे वनडे में अचानक चौथे नंबर पर भेजे गए पांड्या ने सभी को प्रभावित किया। इससे एक बात साफ हो गई की पांड्या किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयाार हैं। गेंदबाजी से भी पांड्या ने खासा प्रभावित किया है। हार्दिक पांड्या तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। ऐसे में जरूरत के मुताबिक वे टीम के लिए बड़े उपयोगी साबित हो सकते हैं।

भारत की ओपनिंग हुई मजबूत, मध्यक्रम अभी भी चिंता विषय

भारत की ओपनिंग हुई मजबूत, मध्यक्रम अभी भी चिंता विषय

शिखर धवन की अनुपस्थिति में भारतीय ओपनिंग जोड़ी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे ओपनिंग साझेदारी अच्छे से मजबूत कर रहे हैं। लेकिन मध्यक्रम अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। मनीष पांडे और केजार जाधव वैसे प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जैसे की टीम ने उनसे उम्मीद लगाई है। ऐसे में पांडे की जगह विराट केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।

मैच जीतकर अपना खोया विश्वास दोबारा हासिल करना चाहेंगे कंगारू

मैच जीतकर अपना खोया विश्वास दोबारा हासिल करना चाहेंगे कंगारू

भारत बेंगलुरु के मैदान पर जब गुरुवार को उतरेगा तो उसका मकसद सीरीज में अपना स्कोर 4-0 करने पर होगा। इसके अलावा आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक रैकिंग को और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी पलटवार कर सीरीज में कुछ मैच जीतकर अपने खोया विश्वास दोबारा हासिल करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन बल्लेबाज उनकी कमजोर कड़ी साबित हुई है। हालांकि अब कंगारुओं के पास खोने को कुछ नहीं है जबकि हासिल करने को बहुत कुछ ऐसे में भारत के लिए चौथा वनडे असली परीक्षा होगा। क्योंकि फिंच ने चोट के बाद जिस तरह इंदौर वनडे में वापसी की उससे ऑस्ट्रेलिया टीम को कुछ राहत मिली होगी और भारत के लिए चिंता बढ़ी होगी।

एस्टन एगर बाहर, जांपा को फिर मिल सकता है मौका

एस्टन एगर बाहर, जांपा को फिर मिल सकता है मौका

उंगली में चोट के चलते एश्टन एगर सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में एक बार फिर से एडम जांपा को चौथे वनडे में मौका मिल सकता है। दरअसल पहले वनडे में हार्दिक पांड्या ने जांपा के एक ओवर में लगातार एक चौका व तीन छक्का लगाकर उनका औसत खराब कर दिया था। जिसके बाद डर से ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें टीम से बाहर रखा।

टीमेंः-

टीमेंः-

भारत- विराट कोहली (कप्तान) रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (कीपर), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, जसप्रित बूमराह, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, केएल राहुल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या।

ऑस्ट्रेलिया- स्टीव स्मिथ (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, ट्रैविस हेड, केन रिचर्डसन, मैथ्यू वेड, एडम जंपा, एशटन एगर, नाथन कॉल्टर-नाइल, जेम्स फॉल्कनर, पीटर हेन्डस्कोब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉनीज, डेविड वार्नर।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+