भारत की हार के बाद कोहली से मिलने पहुंची स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर, देखें तस्वीरें
बेंगलुरू। भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार दम दिखाते हुए जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से हरा दिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन ही बना सकी।

कोहली ने पूरी की मंधाना और हरमनप्रीत की ख्वाहिश
भारतीय टीम भले ही मैच हार हई हो लेकिन सीरीज में वह पहले से ही अजेय बढ़त बना चुकी है। मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी फैन और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की ख्वाहिश पूरी कर दी।

जब मैदान पर मिले स्टार बल्लेबाज
वैसे तो कोहली के दुनिया के भर में करोड़ों चाहने वाले हैं लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर भी कोहली की बड़ी फैन हैं। हरमनप्रीत ने गुरुवार को बेंगलुरू स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए चौथे वनडे मैच के बाद कोहली से मुलाकात की।

खूब की बातें
हरमनप्रीत के साथ-साथ बल्लेबाज स्मृति मधाना भी कोहली से मिली और उनसे हाथ मिलाया। स्टेडियमें में इन स्टार बल्लेबाजों ने खूब बातें की। इस बीच मंधाना और हरमनप्रीत की मुस्कान देखने लायक थी।
फेसबुक पर शेयर किए फोटो
भारतीय स्टार बल्लेबाजों की इस मुलाकात के पलों को भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
