विराट-रोहित होंगे भारतीय टीम के 'X फैक्टर': जहीर खान

मुंबई। विश्वकप में टीम इंडिया बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्वकप के एक्स फैक्टर साबित होंगे, यह कहना है कि साल 2011 विश्वकप के हीरो रहे जहीर खान का। आपको बता दें कि साल 2011 के विश्वकप में जहीर खान ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्हें यह ईनाम शाहिद अफरीदी के साथ संयुक्त रूप से मिला था। फिलहाल अपनी फिटनेस के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे जहीर खान ने कहा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल तक तो जरूर पहुंचेगी। पिछले मैचों की नाकामी का असर विश्वकप के मैंचों में नहीं पड़ेगा।

विराट-रोहित होंगे भारतीय टीम के 'X फैक्टर'

अपने सेलेक्शन पर उठे सवालों का जवाब ना देते हुए जहीर खान ने धोनी की सेना को विश्वकप के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई की भारत एक बार फिर से इतिहास दोहरायेगा।

विश्वकप के लिए टीम इंडिया अपना रही है टोटके पर टोटके

मालूम हो कि जहीर ने विश्वकप में नई गेंद के लिए शमी को तरजीह देने की बात की है। जहीर ने कहा कि मुझसे पूछा जाये तो मैं कहूंगा कि नयी गेंद शमी को सौंपी जाये जो दिशा निर्धारित करने का काम करेगा लेकिन विश्वकप के लिए बॉलिंग, बैटिंग और फिल्डिंग तीनों चीज पर हमें ध्यान देना होगा।

विराट और रोहित किसी भी मैच की सूरत बदल सकते हैं

जहीर ने कहा कि विराट और रोहित किसी भी मैच की सूरत बदल सकते हैं इसलिए मुझे लगता है कि इस बार के विश्वकप के लिए यह दोनों ही टीम इंडिया के एक्स फैक्टर साबित होंगे।

Story first published: Friday, February 6, 2015, 17:22 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+