For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS v IND : क्या बारिश में धुल जाएगा चाैथा टेस्ट? देखिए ब्रिस्बेन में कैसा रहेगा मौसम

India vs Australia 4th Test : ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया और भारत (India vs Australia) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आखिरी मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा स्टेडियम में शुरू होगा। यह भारत का 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आखिरी मैच होगा। तीन मैचों की समाप्ति के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में भारतीय टीम सीरीज जीत के साथ दौरे का अंत करना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया घरेलू सीरीज जीतना और ब्रिस्बेन टेस्ट जीतने का क्रम बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि मैच में बारिश खलल डालेगी।

यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक टेस्ट मैच है। लेकिन इस मैच के दौरान बारिश की संभावना है। मैच भारतीय मानक समयानुसार सुबह 5.30 बजे शुरू होगा। इस मैच के पहले दो दिन मौसम काफी साफ रहने वाला है। हालांकि, 17 और 18 जनवरी को यानी कि मैच के तीसरे और चौथे दिन भारी बारिश होने की उम्मीद है, जबकि आखिरी दिन बादल छाए रहने की संभावना है।

इसलिए, यदि बारिश की एक बड़ी मात्रा से मैच बाधित होता है, तो ड्रॉ की एक मजबूत संभावना है। ऑस्ट्रेलिया ने इस निर्णायक मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, जबकि भारत की टीम घोषित होना बाकी है। बता दें कि पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और दूसरा भारत ने। साथ ही तीसरा मैच ड्रॉ में समाप्त हुआ।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरोन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लयोन और जोश हेजलवुड।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिषभ पंत, रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन।

Story first published: Thursday, January 14, 2021, 13:23 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+