For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India Vs Asustralia: पहले मैच में हार के बाद भारतीय टीम के सामने हैं ये 5 बड़ी चुनौतियां

India Vs Asustralia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के नाम पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहले मैच की हार को भूलकर बाकी के टेस्ट मैच में वापसी करना होगा। लेकिन आगामी तीन टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया की तेज रफ्तार पिच पर भारतीय बल्लेबाज मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, उसे देखते हुए भारतीय टीम का आगे के मैचों में राह आसान होती नहीं दिख रही है। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती विराट कोहली की गैर मौजूदगी भी होगी।

कोहली के बिना खेलेगी टीम इंडिया

कोहली के बिना खेलेगी टीम इंडिया

पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी की बात करें तो विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। बल्ले से उन्होंने काफी धैर्य भरी पारी खेली और अजिंक्या रहाणे की वजह से रन आउट होकर उन्हे पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि दूसरी इनिंग में कोहली सिर्फ 4 रन ही बना सके लेकिन जिस स्तर के वह खिलाड़ी हैं उसे देखते हुए आप निसंदेह कह सकते हैं कि वह हार के बाद जबरदस्त वापसी करने में सक्षम हैं। लेकिन पैटर्निटी लीव के चलते विराट कोहली अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लिहाजा भारतीय टीम के लिए कोहली के बिना वापसी करना मुश्किल चुनौती होगी।

भुवनेश्वर और इशांत शर्मा का उपलब्ध नहीं होना

भुवनेश्वर और इशांत शर्मा का उपलब्ध नहीं होना

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाजों से जिस स्तर की गेंदबाजी की उम्मीद है उसपर वह अभी तक खरे नहीं उतरे हैं। टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ पहले टेस्ट मैच में उतरी। उमेश यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी। लेकिन मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद वह संभवत: बाकी के टेस्ट मैच में नहीं खेल सके। ऐसे में भारतीय टीम के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है। बड़ी बात यह है कि टीम के स्टार गेंदबाज इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार दोनों ही इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। दोनों ही खिलाड़ी अनफिट होने की वजह से टीम से बाहर हैं।

रोहित शर्मा दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं

रोहित शर्मा दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की अहम कड़ी कहे जाने वाले रोहित शर्मा फिटनेस की वजह से भारतीय टीम में शामिल में शामिल नहीं हैं। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार रोहित अब फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। लेकिन वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा और क्वारेंटीन की अवधि को पूरा करना होगा। हालांकि माना जा रहा है कि तीसरा और चौथा टेस्ट मैच वह खेल सकते हैं। ऐसे में दूसर टेस्ट मैच में भारतीय टीम को रोहित शर्मा के बिना खेलना होगा।

मोहम्मद शमी टीम से बाहर

मोहम्मद शमी टीम से बाहर

भारती टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक अहम खिलाड़ी हैं। अपनी सटीक लाइन लेंथ से शमी किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने की क्षमता रखते हैं. लेकिन पहले टेस्ट मैच में वह चोटिल हो गए हैं। दरअशल बल्लेबाजी के दौरान पैट कमिंस की गेंद शमी की कलाई पर लगी थी, जिसके बाद वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन चले गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी कलाई में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि वह बाकी के टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं लेकिन शमी की चोट से स्पष्ट है कि वह बाकी के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। लिहाजा भारतीय टीम को शमी की गैरमौजूदगी में ही बाकी के तीन टेस्ट खेलने होंगे।

Story first published: Sunday, December 20, 2020, 11:00 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+