श्रीलंका टूर से पहले टीम इंडिया को मिल जाएगा नया कोच: बीसीसीआई
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को नया मुख्य कोच मिल जाएगा। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने इस बात का आश्वासन दिया है।
राजीव शुक्ला ने बताया, श्रीलंका दौरे से पहले टीम को मिलेगा नया कोच
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से विवादों के चलते भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को अपना पद छोड़ने का ऐलान किया था। राजीव शुक्ला ने खुलासा करते हुए बताया कि बीसीसीआई ने कुंबले और कोहली के बीच विवाद को दूर करने के लिए काफी कोशिश की थी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और टीम इंडिया के मुख्य कोच ने पद छोड़ने का फैसला कर लिया।

कुंबले के पद छोड़ने के बाद नए कोच की तलाश तेज
इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि बीसीसीआई ने कोहली और कुंबले के बीच विवाद टालने की काफी कोशिश की। कार्यकारी सचिव और सीईओ ने कुंबले और कोहली से बातचीत भी की। उन्होंने सीओए के चेयरमैन से बातचीत की थी। सभी ने इन मुद्दों को दूर करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। आखिरकार अनिल कुंबले ने टीम का साथ छोड़ने का ही फैसला लिया। उन्होंने तय किया कि वो वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं रहना चाहते हैं।

राजीव शुक्ला ने दी जानकारी
राजीव शुक्ला ने बताया कि इससे पहले ये फैसला लिया गया था कि टीम के हेड कोच अनिल कुंबले श्रीलंका टूर तक टीम के साथ रहेंगे, लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज टूर पर जाने से भी मना करते हुए कोच पद छोड़ने का फैसला लिया।

बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने भी की पुष्टि
बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने भी बताया कि टीम इंडिया को नया श्रीलंका दौरे से पहले मिल जाएगा। नए कोच का कार्यकाल इंग्लैंड में 2019 में होने वाले अगले वर्ल्ड कप तक रहेगा।

कोहली से विवाद के बाद कुंबले ने छोड़ा था कोच का पद
इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि बीसीसीआई ने कोहली और कुंबले के बीच विवाद टालने की काफी कोशिश की। कार्यकारी सचिव और सीईओ ने कुंबले और कोहली से बातचीत भी की। उन्होंने सीओए के चेयरमैन से बातचीत की थी। सभी ने इन मुद्दों को दूर करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। आखिरकार अनिल कुंबले ने टीम का साथ छोड़ने का ही फैसला लिया। उन्होंने तय किया कि वो वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं रहना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
