For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs Australia Final ODI: रहाणे ने की सचिन की बराबरी, रोहित ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी वनडे मैच में 7 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है।

नागपुर। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी वनडे मैच में 7 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। इसी के साथ भारत ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना नंबर वन का स्थान भी पक्का रखा है। ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिले जीत के लिए 243 रनों के लक्ष्य को भारत ने रोहित शर्मा के तूफानी शतक और रहाणे के अर्धशतक की बदौलत 42.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में शानदार पारी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोहित ने शतक लगाने के साथ ही शानदार 4 रिकॉर्ड भी बना डाले। आइए एक नजर डालते हैं नागपुर में बनाए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स परः-

रोहित ने की युवराज सिंह की बराबरी

रोहित ने की युवराज सिंह की बराबरी

रोहित शर्मा का वनडे में यह 14वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के वनडे में 14 शतकों की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह 23वें नंबर पर हैं।

पूरे किए 600 रन, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

पूरे किए 600 रन, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

रोहित शर्मा ने वनडे में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92वां रन बनाते ही रोहित ने अपने 6000 रन पूरे कर लिए। भारत की ओर से सबसे तेज 6,000 वनडे रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 162 पारियों में 6000 रन बनाए हैं। नंबर वन पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 136 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 147 पारियों में 6000 रन बनाए थे।

ओपनिंग करते हुए बना दिया रिकॉर्ड

ओपनिंग करते हुए बना दिया रिकॉर्ड

रोहित ने वनडे में एक ओपनर के तौर पर अपने 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित भारतीय टीम की ओर से सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड 83 पारियों में हासिल किया।

कोहली को पछाड़ा, सचिन से पीछे

कोहली को पछाड़ा, सचिन से पीछे

नागपुर में लगाया गया शतक रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह छठा शतक था। इसके साथ ही वह भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं। हालांकि रोहित ने कोहली के 5 शतकों को पीछे छोड़ दिया है।

पांड्या को पछाड़ सिक्सर नंबर वन बने रोहित शर्मा

पांड्या को पछाड़ सिक्सर नंबर वन बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने नागपुर में अपनी 125 रनों की पारी के दौरान पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ते हुए साल 2017 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित के नाम अब 29 छक्के हो गए हैं वहीं हार्दिक के नाम 28 छक्के हैं।

रहाणे ने की सचिन-विराट की बराबरी

रहाणे ने की सचिन-विराट की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में अजिंक्य रहाणे ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इसी के साथ रहाणे ऐसा करने वाले भारत के कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए। रहाणे से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+