IND vs AUS: एरॉन फिंच ने बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास, भारत के खिलाफ है खास प्लान

नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय सरजमीं पर पहुंच चुकी है। भारत पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच ने बताया कि वह कब तक क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं। फिंच ने बताया कि अगर उनकी फॉर्म और फिटनेस अच्छी रहती है तो वह 2023 विश्व कप तक खेलना जारी रखेंगे और फिर क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह देंगे।

और पढ़ें: INDvNZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान, क्या वापस लौटेंगे धोनी

एरॉन फिंच ने कहा कि उनका लक्ष्य विश्व कप-2023 में खेलना है जिसे वह फॉर्म और फिटनेस के बूते हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे।

2023 विश्व कप के बाद लूंगा रिटायरमेंट

2023 विश्व कप के बाद लूंगा रिटायरमेंट

सिडनी मॉर्निग हेराल्ड ने फिंच के हवाले से लिखा है, 'इसमें कोई शक नहीं, मैं यह पसंद करूंगा। मैं अभी 33 साल का हूं। मुझे लगता है कि मेरा खेल अभी तक सबसे अच्छे दौर में है। विश्व कप खेलना मेरे लक्ष्य में है। यह फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर है, लेकिन इच्छा कम नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि यह आम बात है, कि हम एक बार में एक दौरे पर ध्यान दें, लेकिन विश्व कप खेलना मेरा निश्चित तौर पर लक्ष्य है।'

टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना मेरा सपना

टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना मेरा सपना

फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 119 वनडे और 58 टी20 खेले हैं लेकिन महज पांच टेस्ट ही खेल पाए हैं। लेकिन उन्होंने खेल के पारपंरिक प्रारूप में फिर से खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा, 'यह अब सच्चाई के बजाए सपना हो चुका है। मैं अभी भी कोशिश करता हूं कि मैं टेस्ट में वापसी कर सकूं, लेकिन मुश्किल बात घरेलू क्रिकेट में चार दिन का टेस्ट मैच खेलना है। मुझे विक्टोरिया के साथ चार दिन का टेस्ट मैच खेलना था लेकिन मैं चोट के कारण नहीं खेल पाया। एक मैच रद्द हो गया और टी-20 सीरीज के कारण मैं एक मैच में और नहीं खेल पाया।'

टेस्ट क्रिकेट से पहले संन्यास ले सकते हैं एरॉन फिंच

टेस्ट क्रिकेट से पहले संन्यास ले सकते हैं एरॉन फिंच

हालांकि फिंच ने यह भी कहा कि विश्व कप 2023 खेलने के लिये और वाइट बॉल क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देने के लिये मैं टेस्ट क्रिकेट से पहले भी संन्यास ले सकता हूं। उन्होंने साफ किया कि अगर चयनकर्ता उन्हें ऐसा संकेत देते हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट में नहीं शामिल किये जायेंगे तो भी वह संन्यास ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा होता है, कि मेरी चयनकर्ताओं से बात होती है और वह मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलता हुआ देखते हैं तो इस पर विचार किया जाएगा।'

उन्होंने कहा, 'प्राथमिकता यही है कि मैं अपने आप को उन प्रारूप को खेलने के लिए तैयार रखूं जो मैं लगातार खेल रहा हूं-वनडे और टी-20। कई युवा खिलाड़ी आ रहे हैं और अगर मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने वाला तो मैं युवा खिलाड़ियों के लिए रास्ता नहीं रोकूंगा।'

Story first published: Saturday, January 11, 2020, 19:04 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+