For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: भारत दौरे पर आने से पहले मार्नस लबुशाने ने खोला अपनी सफलता का राज, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी हुए जिनका नाम साल भर छाया रहा, इन खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपनी टीमों को न सिर्फ जीत हासिल कराई बल्कि अपने फैंस का मनोरंजन किया। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन के बाद अगर किसी खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी तो वह थे ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिये एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह बनाई और लगातार ऐसा प्रदर्शन किया कि अब वह टीम के नियमित सदस्य बन गये हैं।

अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए मार्नस लाबुशाने ने कहा कि वह परिणाम के बारे में न सोचकर परिणाम तक जाने वाली प्रक्रिया पर ध्यान देते हैं और यही कारण है कि उन्हें लगातार परिणाम मिल रहा है।

और पढ़ें: विराट कोहली, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ बल्लेबाजी में नंबर 1 बना यह आयरिश खिलाड़ी

लबुशाने ने अपनी सफलता का मंत्र बताते हुए कहा, 'मैं लगातार प्रक्रिया पर ध्यान देता हूं। परिणाम मेरी नजर में नहीं होता। मैं अब यह नहीं सोचता कि पीछे क्या हुआ है। मैदान पर बिल्कुल साफ नजरिये के साथ उतरता हूं और अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। इन सबसे आगे एक बात और है कि मुझे इस खेल से प्यार है।'

गौरतलब है कि मार्नस लबुशाने ने साल 2019 की शुरुआत 110वें पायदान से की थी और मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चौथे नम्बर पर काबिज हैं। वह इस साल 13 टेस्ट मैचों में तीन शतक लगा चुके हैं।

और पढ़ें: नये साल पर जसप्रीत बुमराह ने खुद से किया वादा, 2020 में करेंगे यह काम

लबुशाने ने एशेज सीरीज में मिले मौके को जबरदस्त तरीके से भुनाया और लॉर्डस के मैदन पर दूसरी पारी में 59 रनों की पारी खेली। एशेज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 185 और 162 रनों की पारी खेली। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों में अब तक 143, 50, 63 और 19 रन की पारी खेल चुके हैं।

मार्नस लबुशाने के नाम 17 टेस्ट मैचों में 1104 रन हैं और वह 2019 में टेस्ट मैचों में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बने।

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 16:15 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+