IND vs AUS: केन रिचर्डसन ने खोला ऑस्ट्रेलिया का सीक्रेट गेम प्लान, ओस में कर रहे तैयारी
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले कंगारू टीम भारत को हराने के पूरे प्रयास में जुटी हुई है। इसको लेकर वह तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और शायद इसीलिये वह खास तरह की तैयारियों से भी पीछे नहीं हट रही है। तैयारियों को लेकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने भारत दौरे पर साथ आये कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड के साथ शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस की। इस प्रैक्टिस सेशन की खास बात यह थी कि यह सेशन दिन के बजाय रात में था।
और पढ़ें: आपके वोट से क्रिकेट का ऑस्कर जीत सकता है भारतीय टीम का यह लम्हा, जानें क्या है प्रक्रिया
प्रैक्टिस के बाद गेंदबाज केन रिचर्डसन ने बताया कि उन्होंने यह सेशन इसलिये लगाया ताकि यह पता चल सके कि वानखेड़े स्टेडियम में रात को ओस किस समय तक पड़ती है।
और पढ़ें: एमएस धोनी की लंबी छुट्टी को लेकर गावस्कर ने फिटनेस पर उठाये सवाल, BCCI से की खास अपील

वानखेड़े में ओस कब पड़ती है जानने के लिये लगाया ट्रेनिंग कैंप
रिचर्डसन ने कहा, ‘एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने यहां बीती रात शिविर लगाया ताकि वह जान सकें कि किस समय ओस पड़ती है। हर कोई बस अनुमान लगा रहा है। मुझे लगता है कि हर कोई तैयार है।'

भारत मजबूत पर ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नही ले सकते
रिचर्डनसन ने आगे कहा कि भले ही विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में जीत के प्रबल दावेदार हैं लेकिन उनकी टीम को भी हलके में नहीं लिया जा सकता।
रिचर्डसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि घरेलू टीम हमेशा प्रबल दावेदार होती है। मुझे लगता है कि फिंची (आरोन फिंच) ने कहा था कि किसी भी टीम ने यहां लगातार सीरीज नहीं जीती हैं। तो यह मुश्किल होने वाला है।'

वानखेड़े में ओस से निपटने के लिये तैयार है खास प्लान
रिचर्डसन ने ओस से निपटने के लिये टीम के प्लान की बात करते हुए बताया कि रविवार को टीम ओस के दौरान गेंदबाजी प्रैक्टिस करेगी ताकि स्थिति से बेहतर तरीके से निपटा जा सके।
उन्होंने कहा, ‘हम आज गीली गेंद से ट्रेनिंग करेंगे ताकि हम ओस में गेंदबाजी करने का अभ्यास कर सकें। हमें मैच के दिन का इंतजार करना और देखना होगा। यह नया नहीं है, हमारे यहां घरेलू मैदानों पर भी ओस पड़ती है।'

पिछले दौरे पर भारत को हराकर आत्म-विश्वास है ऊंचा
रिचर्डसन ने कहा, ‘भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना हमेशा ही बड़ी चुनौती है और पिछले साल जो हुआ, वे इसके लिए तैयार होंगे। मनोबल बढ़ा हुआ है लेकिन घरेलू टीम हमेशा प्रबल दावेदार होती है। हम छुपेरूस्तम हैं।'
गौरतलब है कि पिछले साल भारत दौरे पर जब ऑस्ट्रेलिया ने दौरा किया था तब भारतीय टीम को 5 मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3-2 से मात दे।
आपको बता दें कि सीरीज का पहला मैच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा। वहीं दूसरा वनडे राजकोट (17 जनवरी) और तीसरा (19 जनवरी) बेंगलुरु में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
