For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India Vs Australia: अजीत अगरकर ने रिषभ पंत हनुमा विहारी के लिए कही बड़ी बात

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले मैच की तुलना में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 195 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन टी ब्रेक तक पहली इनिंग में 189 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। अच्छी बात यह है कि क्रीज पर अभी भी कप्तान अजिंक्या रहाणे और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। रहाणे जहां 53 रन पर खेल रहे हैं तो रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए है। हालांकि आज शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा जब मैदान पर खेलने आए तो उम्मीद थी कि दोनों लंबी इनिंग खेलेंगे। लेकिन शुभमन गिल 45 रन के स्कोर पर और पुजारा 17 रन के स्कोर पर कमिंस को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद रहाणे दूसरे छोर पर डटे रहे लेकिन समय-समय पर विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। हनुमा विहारी 21 रन बनाकर लॉयन की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे तो रिषभ पंत ने 40 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेलने के बाद स्टार्क की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया।

माना जा रहा था कि दूसरे टेस्ट में हनुमा विहारी की जगह केएल राहुल को टीम में मौका मिल सकता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने विहारी को एक और मौका दिया। हालांकि विहारी 21 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन जिस तरह की बल्लेबाजी विहारी ने की उससे टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर काफी खुश हैं। आगरकर ने कहा कि विहारी काफी समय पिच पर बिता चुके थे और वह पूरी तरह से सेट थे। विहारी काफी अच्छी गेंद पर आउट हुए थे। विहारी ने गेंद को काफी अच्छी लाइन पर खेला, लेकिन गेंद ने अतिरिक्त उछाल लिया। विहारी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे और इमे कुछ भी गलत नहीं था, वह नाथन लॉयन जैसे गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।

वहीं रिषभ पंत के बारे में बात करते हुए अगरकर ने कहा कि उनके भीतर एडम गिलक्रिस्ट जैसी प्रतिभा है, वह तेज रह बनाते हैं और गेंदबाजों का सामना काफी आसानी से करते हैं। ऐसे समय में जब अन्य बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने मुश्किल का सामन कर रहे थे, पंत बहुत ही आसानी से शॉट खेल रहे थे। वह इसी अंदाज के बल्लेबाज हैं, उन्हें अधिक से अधिक मौका देने की जरूरत है, मुझे कोई वजह नहीं दिखती है कि पंत को टीम में शामिल नहीं किया जाए। टेस्ट क्रिकेट में पंत को निसंदह मौका देने की जरूरत है, वह काफी युवा हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 11:27 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+