IND vs AUS: भारत के खिलाफ विकेट चटकाने को तैयार हैं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, बताया क्या है प्लान
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी कर ली है और लगभग 8 महीने के बाद करीब 6 टीमें एक साथ अतंर्राष्ट्रीय सीरीज खेलने को तैयार हैं। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर से शुरू हो रही द्विपक्षीय सीरीज भी शामिल है। इस बहुप्रतिक्षित सीरीज को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर का मानना है कि वह भारतीय टीम के खिलाफ विकेट निकालने को लेकर तैयार हैं।
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में डेब्यू करने वाले एश्टन एगर का मानना है कि हाल ही में समाप्त हुई घरेलू सीरीज शेफील्ड शील्ड मैचों का अनुभव भारतीय टीम के खिलाफ विकेट निकालने में मददगार साबित होगा।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कर रहे हैं खास तैयारी, जानें क्या है हराने का प्लान
उल्लेखनीय है एश्टन एगर शेफील्ड शील्ड के समाप्त होने के बाद पर्थ में 2 हफ्ते का क्वारंटीन पूरा कर रहे हैं जिसके बाद वो रविवार को भारत के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज के लिये तैयारी कर रही टीम के साथ जुड़ेंगे। एश्टन ने इस घरेलू टूर्नामेंट में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए 3 मैचों में 10 विकेट हासिल किये।
'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए एगर ने कहा, 'शेफील्ड शील्ड में मैंने 3 मैचों में लगभग 150 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान कई मुश्किल पिचों पर भी गेंदबाजी करने का मौका मिला। कठिन पिच पर अच्छे बल्लेबाजों को आउट करने के बारे में सोचने के बाद महसूस होता है कि यह अनुभव आने वाले समय में आपको वनडे और टी20 सीरीज में काफी मदद देने वाला है।'
गौरतलब है कि एश्टन एगर ऑस्ट्रेलिया के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में करीब 9 महीने बाद वापसी कर रहे हैं, उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसके बाद वह कोरोना वायरस के चलते सफेद बॉल क्रिकेट में शिरकत नहीं कर सके हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज में मौका नहीं मिला था।
और पढ़ें: IPL में खिलाड़ियों को भेजने पर रोक लगाना चाहते हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, जानें क्या बोले
इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हां, यह सच है कि मैंने पिछले काफी समय से सीमित ओवर्स प्रारूप का कोई मैच नहीं खेला है लेकिन मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं है। वनडे टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल है लेकिन टी20 प्रारूप में जगह बनाने के लिये मैंने अपना सब कुछ दे दिया है। इस प्रारूप में मेरा आत्म-विश्वास काफी ऊपर होता है।'
आपको बता दें कि एश्टन एगर ने ऑस्ट्रेलिया के लिये अब तक 27 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में 30 विकेट चटकाने का काम किया है जबकि 13 वनडे में शिरकत करते हुए 10 विकेट हासिल किए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
