Shocking! भारत के खिलाफ पहली बार मैच खेलेंगे स्मिथ और डेविड वार्नर
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जहां भारतीय टीम श्रीलंका का टेस्ट, वनडे और टी20 मे सूपड़ा साफ करके भारत लौटी है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ करके भारत दौरे पर आई है। हर बार की तरह इस बार भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि असली मुकाबला तो रविवार से शुरू होगा लेकिन उससे पहले हम आपको एक बहुत जरूरी फैक्ट बताने जा रहे हैं।

भारत के खिलाफ 'पहली बार' क्रिकेट मैच खेलेंगे स्मिथ और वार्नर
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं। लेकिन आपको बता दें कि भारत के खिलाफ ये दोनों खिलाड़ी पहली बार बल्लेबाजी करने उतरेंगे। जी हां, दरअसल ये दोनों खिलाड़ी जब 17 सितंबर को भारत के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो ये दोनों खिलाड़ी भारत में भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में पहली बार बल्लेबाजी करेंगे।

हर कोने में खेली क्रिकेट लेकिन भारत में नहीं
ऑल्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने दुनिया के कोने-कोने में क्रिकेट खेली है लेकिन उन्होंने आज तक भारत में भारत के खिलाफ कभी भी वनडे मैच में बल्लेबाजी नहीं की है।

2010 में नहीं मिला था मौका
2010 में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीवन स्मिथ भी थे लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

भारत के खिलाफ है शानदार रिकॉर्ड
स्मिथ ने वैसे तो भारत के खिलाफ 9 मैचों में 66.71 की औसत से 467 रन बनाए हैं। इस दौरान स्मिथ ने 2 शतक, 1 अर्धशतक जड़ा है। स्मिथ का सर्वोच्च स्कोर 149 रन रहा है।

आईपीएल में का किंग वार्नर पहली बार भारत के खिलाफ खेलेगा
आईपीएल में भारतीयों पिचों पर अपने बल्ले से धूम मचाने वाले डेविड वार्नर ने आज तक भारत में भारत के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं की है। हालांकि टेस्ट वैसे डेविड वॉर्नर ने भारत के खिलाफ कई बार बेहतरीन पारी खेली है लेकिन उन्होंने आज तक भारत में उसके खिलाफ कोई वनडे मैच नहीं खेला है।

ये रहा भारत के खिलाफ वार्नर का औसत
भारत के खिलाफ अब तक 10 मैचों में 43.44 की औसत से 391 रन बनाए हैं। इस दौरान वॉर्नर ने 1 शतक, 2 अर्धशतक लगाए हैं। आपको बता दें कि वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 9 का खिताब अपने नाम किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
