Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पत्नी पर किया ऐसा Tweet जो हो गया वायरल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपने हाजिर जवाब और फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विस्फोटक सहवाग कई बार ट्वीट को ऐसे अंदाज में पेश करते हैं जो वायरल होने के साथ-साथ चर्चाओं का कारण बन जाते हैं। इस बार सहवाग ने ट्विटर पर अपनी पत्नी पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है जो अब वायरल हो गया है।

दरअसल शनिवार को वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पत्नी आरती के साथ फोटो शेयर करते हुए एक ऐसी बात लिखी है जिसे तीन हजार से ज्यादा बार रीट्वीट और 40 से ज्यादा लाइक किया जा चुका है। उन्होंने लिखा कि पति परिवार का मुखिया होता है और पत्नी गर्दन जो सिर को चारों और घुमाती है। जो बीवी से करे प्यार, वह सेल्फी से कैसे करे इनकार। सहवाग के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब मजे लेते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

सहवाग अक्सर अपने मजेदार ट्वीट की वजह से चर्चाओं में रहते हैं इससे पहले जब वे अपनी पत्नी के साथ सिनेमा हॉल में मूवी देख रहे थें, उस दौरान उन्होंने ऐसा ही एक मजेदार ट्वीट करते हुए खुद का फोटो शेयर किया और लिखा था कि एक खुश बीवी का मतलब है कि खुश जिंदगी। थियेटर में बीवी फिल्म देख रही है और मैं मैच। बीवी भी खुश और मैं भी खुश।

ट्विटर पर सहवाग को 11 मिलियन से भी ज्यादा लोग फोलो कर रहे हैं और इस मामले में वे गांगुली, धोनी, लक्ष्मण और गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से आगे हैं। आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग को हाल ही में उस टीम में शामिल किया गया हैं जो खेल रत्न अवॉर्ड और अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों का चुनाव करेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+