For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका, लगा भारी जुर्माना, साथ में गंवाए 4 अंक

Fine for Australia Due to Slow Over-rate : नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ बाॅक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) में भारत के हाथों करारी हार का सामना तो करना ही पड़ा, लेकिन इसके अलावा उनको दोहरा झटका भी लगा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की तरफ से बड़ा झटका लगा है। दूसरे टेस्ट में धीमी गति से ओवर रेट बनाए रखने के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत भारी जुर्माना (Fine) लगा है।

कंगारूओं को जुर्माना तो लगा ही, लेकिन इसके साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4अंकों का नुकसान भी झेलना पड़ा है। दरअसल, टिम पेन की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी पूरी नहीं कर पाने और दो ओवर की देरी करने पर आईसीसी के मैच रैफरी डेविड बून की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई टीम पर यह जुर्माना लगाया गया है। टिम पेन ने अपराध को स्वीकार भी कर लिया।

मंगलवार को आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं कर पाने की स्थिति में प्रत्येक ओवर से उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। यही नियम आस्ट्रेलिया टीम पर लागू हुआ है।'इसके अलावा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हर ओवर के हिसाब से चैंपियनशिप की अंक तालिका से दो अंकों को घटाया गया है।'

बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 200 रनों पर ढेर कर दिया था, जिसके बाद भारत को यह टेस्ट जीतने और सीरीज को 1-1 से बराबर करने के लिए 70 रनों का लक्ष्य मिला है। जवाब में भारत ने 8 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 15:51 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+