नई दिल्लीः भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के साथ खेलने उतरेगी। एडिलेड के हॉरर शो के बाद टीम इंडिया अपने कप्तान विराट कोहली की सेवाओं से भी वंचित है। मोहम्मद शमी पहले ही चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। इस तरह कुछ बदलाव मजबूरी और कुछ बदलाव जरूरी हैं।
फिलहाल भारत का नेट सेशन लगातार जारी है और टीम जमकर पसीना बहा रही है। नाथन लियोन पहले ही बोल चुके हैं कि वे भारतीय टीम को हर बार 50 रनों पर आउट करने के बारे में नहीं सोच सकते। टीम इंडिया से पलटवार की उम्मीद है।
इसी बीच जो वीडियो नेट सेशन से दिख रही हैं उनमें शायद भारत के नंबर 1, 2 और 3 बल्लेबाजों की झलक मिल रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है शुबमन गिल, मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी कर रहे हैं और पृथ्वी शॉ अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। शॉ एडिलेड की दोनों पारियों में क्रमशः 0 और 4 रन बनाकर आउट हुए थे।
Always a tad tricky to pick up playing XI cues from the nets three days out from a Test match but could this be India’s 1, 2 and 3 at the @mcg? Shubman Gill, Mayank Agarwal & Cheteshwar Pujara while Prithvi Shaw waits his turn for a bat #AUSvIND pic.twitter.com/VQptyLyg55
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) December 23, 2020
वीडियो के दूसरे भाग में हेड कोच रवि शास्त्री और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ जैसे ओपनरों से बात करते हुए देखा जा सकता है।
Lots of one on one chats this morning in the @mcg nets. Ravi Shastri with Mayank Agarwal followed by Vikram Rathour with Prithvi Shaw #AUSvIND pic.twitter.com/xX3vhcORWD
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) December 23, 2020
बता दें कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया छोड़ चुके हैं और अब लाल गेंद कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं जिनको एक और वीडियो में बैटिंग के लिए चहलकदमी करते हुए देखा जा सकता है। रहाणे को मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी ने गेंदबाजी कराई है और साथ में शार्दुल ठाकुर भी हैं। शमी के बाहर होने के बाद सिराज या सैनी में से कोई एक भारतीय टीम का हिस्सा होगा।
Enter India’s red ball skipper on tour, Test captain @ajinkyarahane88 #AUSvIND pic.twitter.com/1xnqn846vH
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) December 23, 2020
Battle for the third seamer’s slot underway in the far net. Mohammad Siraj and Navdeep Saini bowling to captain Ajinkya Rahane alongside Shardul Thakur #AUSvIND pic.twitter.com/WH1Q0Kv8vA
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) December 23, 2020
इतना ही नहीं, साहा के फ्लॉप शो के बाद पंत दूसरे टेस्ट में दावेदार बन गए हैं और उनको भी अपने वरिष्ठ साथी के साथ नेट्स में देखा जा सकता है। इस दौरान रवि शास्त्री पंत के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बातें करते हुए नजर आए। पंत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच में शतक बनाया था और वे पिछले कंगारू दौरे पर भी शतक लगा चुके हैं।
Rishabh Pant in the nets before Wriddhiman Saha #AUSvIND pic.twitter.com/tdTd88oKm1
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) December 23, 2020
Ravi Shastri with an arm around Rishabh Pant as they study some videos of the wicket-keeper batting in the nets #AUSvIND pic.twitter.com/L5C6m7wbdQ
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) December 23, 2020
वहीं जडेजा की फिटनेस पर अच्छी खबर है और वे नेट सेशन में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। कोहली की जगह पर राहुल को लेने की उम्मीद की जा रही है और राहुल ने भी काफी बैटिंग अभ्यास किया है।
Ravindra Jadeja in for a second stint in the nets this morning. Positive signs for sure#AUSvIND pic.twitter.com/y0eCP3cxi6
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) December 23, 2020
KL Rahul another Indian batsman with a long stint in the nets #AUSvIND pic.twitter.com/cLX948bMUB
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) December 23, 2020