India vs Australia Boxing Day Test Match नई दिल्लीः आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसमें कंगारूओं ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है क्योंकि उसके ओपनिंग बल्लेबाज जो बर्न्स को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने जीरो के स्कोर पर चलता कर दिया जबकि मैथ्यू वेड अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन 30 रनों के निजी स्कोर पर उनको आर अश्विन (R Ashwin) ने चलता कर दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को जीरो के स्कोर पर ही भारतीय ऑफ स्पिनर ने आउट कर दिया। एडिलेड टेस्ट में भी स्टीव स्मिथ अश्विन की फिरकी में उलझ गए थे।
भारतीय टीम इस मैच में उतरने से पहले एडिलेड टेस्ट मैच को 8 विकेट से गंवां चुकी है। चार मैचों की सीरीज में पिछड़ चुकी भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी चीजों को और मुश्किल बना देती है। इसके चलते ही भारत पूरे चार बदलावों को मजबूर हुआ है।
ओपनिंग जोड़ी में शुबमन गिल को जगह मिली है। ये गिल का टेस्ट डेब्यू होगा। दूसरा बदलाव साहा की जगह पर पंत के रूप में किया गया है। वहीं विराट कोहली की जगह पर रविंद्र जडेजा को एंट्री मिली है जबकि शमी की जगह मोहम्मद सिराज आए हैं।
यानी भारत इस मैच में 5 गेंदबाजों के साथ उतर रहा है जिसमें दो स्पिन ऑलराउंडर हैं। भारत की पूरी टीम इस प्रकार है-
मयंक अग्रवाल, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है- मैाथ्यू वेड, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरुन ग्रीन, टिम पेन (विकेटकीपर और कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड