बॉक्सिंग डे टेस्ट: निचले क्रम की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 5वें दिन खींचा मैच, जीत से 2 विकेट दूर भारत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पुच्छले बल्लेबाजों ने भारत को जीत के लिए एक दिन का इंतजार करा दिया है। एक समय चौथे दिन ही मैच समाप्ति पर बढ़ रही टीम इंडिया की राह में पैट कमिंस आ गए जो चौथे दिन स्टंप तक 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 9वें विकेट के लिए नाथन लियोन के साथ 43 रनों की साझेदारी करके मैच को 5वें दिन तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। मेलबर्न में 30 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में भारत का लक्ष्य अब बाकी के दो विकेट तुरंत निपटाने का होगा। बता दें कि भारत ने चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 399 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन की समाप्ति तक 8 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट ने तीसरे दिन से जो नाटकीय करवट ली, वह चौथे भी जारी रही। पहली पारी में भारत ने 443 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जवाब में बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया टीम 151 रनों पर आउट हो गई थी। हालांकि, 292 रनों की लीड के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की भी हालत पैट कमिंस ने 27 रन देकर 6 विकेट लेकर पतली कर दी और भारत ने चौथे दिन अपनी पारी 8 विकेट पर 106 रन बनाकर घोषित कर की। इस तरह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में कंगारूओं की पारी फिर लड़खड़ा गई।
399 रनों के टारगेट के जवाब में बल्लेबाजी करने आई कंगारू टीम शुरू से ही असहज दिखी। पहला विकेट ऐरोन फिंच के रूप में गिरा जो केवल तीन रन बनाकर बुमराह की गेंद पर कोहली के हाथों लपके गए। इसके बाद कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए रविंद्र जडेजा को कमान सौंपी। जडेजा ने 13 रनों के निजी स्कोर पर दूसरे ओपनर मार्कस हैरिस को चलता कर दिया। इसके बाद ख्वाजा, शॉन मार्श और ट्रेविस हेड ने कुछ टिककर खेलने की कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाज समय-समय पर विकेट निकालने में कामयाब रहे। इन तीनों बल्लेबाजों के आउट होते ही कंगारूओं का नियमित बल्लेबाजी क्रम भी धराशाई हो गया।
भारत की ओर से पहली पारी में शानदार शुरूआत करने वाले मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में भी बढ़िया पारी खेली। वे 42 रनों के साथ भारतीय पारी के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। जबकि 33 रन बनाने वाले ऋषभ पंत ने पारी का दूसरा बेस्ट स्कोर बनाया।। इन दोनों के अलावा (हनुमा विहारी को छोड़कर) भारत का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत ने पंत के आउट होते ही अपनी पहली पारी 106 रनों पर घोषित कर दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
