For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvAUS, Boxing Day Test: मयंक अग्रवाल और पुजारा की पारियों की बदौलत पहले दिन भारत की स्थिति मजबूत

India Vs Australia 3rd Test,Day1 Highlights:India(215/2), Virat & Pujara stand strong|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे पर तीसरा टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो चुका है। खचाखच भरे मेलबर्न के मैदान पर मयंक अग्रवाल के लिए ये यादगार दिन रहा। मयंक की शानदार बल्लेबाज के चलते भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत की है। हालांकि, टीम इंडिया ने प्रयोग के तौर पर खिलाए ओपनर हनुमा विहारी का विकेट जल्दी गंवा दिया था। लेकिन सीरीज में पहला टेस्ट खेल रहे मयंक अग्रवाल ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। वे चाय से ठीक पहले 76 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए।

चाय के बाद कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाते हुए अंतिम सत्र में कंगारूओं को एक भी विकेट नहीं लेने दिया। दोनों की बल्लेबाज दिन की समाप्ति पर नाबाद लौटें है और उनके बीच अब तक 92 रनों की भागीदारी हो चुकी है। पुजारा सीरीज में अपना दूसरा अर्धशतक जमाते हुए 68 रनों पर खेल रहे हैं और कप्तान विराट कोहली भी अपने अर्धशतक की ओर बढ़ते हुए 47 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। भारत ने बेहद संभली हुई शुरूआत की है जिसने मध्यक्रम के लिए शानदार आधार तैयार कर दिया है। अब भारत की नजरें दूसरे दिन स्कोर को कम से कम 400 के करीब ले जाने पर होंगी।

इससे पहले दिन की शुरूआत करते हुए मयंक अग्रवाल को देखकर लगा ही नहीं कि वे अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने मैदान के चारो ओर शानदार शॉट्स लगाए। भारत को पहले दो टेस्टों में तंग करने वाले नाथन लियोन पर उन्होंने अटैक करने की कारगर रणनीति अपनाई थी। ओपनर्स की समस्या की जूझ रहे भारत के लिए यह निश्चित तौर पर एक शुभ संकेत है। इतना ही नहीं, मयंक ने ऑस्ट्रेलिया में बतौर भारतीय ओपनर डेब्यू करने के मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने का 71 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। भारत की ओर से आउट हुए दोनों विकट पैट कमिंस ने लिए हैं।

बता दें कि भारत ने इस मैच में केएल राहुल और मुरली विजय को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनके स्थान पर मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा की वापसी हुई है। जबकी उमेश यादव की जगह पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम में लिया गया है। जबकी ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बदलाव करते हुए पीटर हैंड्सकांब की जगह पर ऑलराउंडर मिशेल मार्श को टीम में बुलाया है। मैच में दोनों ही टीमे इस प्रकार हैं-

भारत-विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

Story first published: Thursday, December 27, 2018, 8:48 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+