For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: गाबा टेस्ट में फिर दिखी भारत की लचर फील्डिंग, लाबुशेन का कैच छोड़ना पड़ा भारी

India vs Australia Brisbane Test 3 Dropped Catches Costs India Marnus Labuschagne century at Gaba: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का चौथा और आखिरी मैच आज से गाबा के मैदान पर शुरू हो गया है। चोट से जूझ रही भारतीय टीम ने आज के मैच में 4 बदलाव किये और बिना जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन जैसे दिग्गज गेंदबाजों के उतरी। वहीं ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने एक बार फिर मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने 5 विकेट खोकर 274 रन बना लिये हैं। कप्तान टिम पेन (38) और कैमरून ग्रीन (28) ने छठे विकेट के लिये अब तक 61 रनों की साझेदारी कर ली है और ऑस्ट्रेलिया (Australia) को भारत के मुकाबले मजबूत स्थिति में ले जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिये मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और टेस्ट क्रिकेट में अपना 5वांं शतक पूरा किया। मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने 204 गेंदोंं का सामना करते हुए 9 चौके लगाये और 108 रनों की पारी खेली। हालांकि लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के शतक में उनकी अच्छी बल्लेबाजी से ज्यादा भारत की खराब फील्डिंग का योगदान रहा।

और पढ़ें: अब घर बैठे जीत सकते हैं एक बिलियन डॉलर, जानें कैसे

गाबा टेस्ट के पहले सेशन में महज 20 रन पर दो विकेट हासिल करने वाली भारतीय टीम ने सुबह अच्छे कैच पकड़ने के बाद मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के दो कैच छोड़ने का काम किया, जिसकी वजह से इस कंगारू खिलाड़ी ने शतक लगाने का काम किया।

मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को पहला जीवनदान तब मिला जब वो महज 38 रन के स्कोर पर खेल रहे थे, नवदीप सैनी की गेंद पर लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने शॉट खेला और गेंद सीधा गली पर खड़े कप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों में गई लेकिन वह इसे पकड़ नहीं सके और लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को जीवनदान मिल गया। वहीं जब लाबुशेन (Marnus Labuschagne) 48 रन के स्कोर पर थे तो गेंद एक बार फिर उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे गई जहां पर खड़े ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा दोनों ने कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद पुजारा से थोड़ा पहले गिर गई और लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को दूसरा जीवनदान मिल गया।

और पढ़ें: वाशिंगटन सुंदर का सपना हुआ पूरा, दिग्गज खिलाड़ी का किया शिकार

इतना ही नहीं भारतीय टीम के लिये शार्दुल ठाकुर ने अपनी ही गेंद पर कैमरून ग्रीन को भी जीवनदान देने का काम किया, जिसके चलते वह अभी तक क्रीज पर टिके हुए हैं। पारी के 80वें ओवर में जब कैमरून ग्रीन महज 19 रन के स्कोर पर थे तो ठाकुर अपनी ही गेंद पर कॉट एंड बोल्ड का मौका गंवा बैठे। गौरतलब है कि भारतीय टीम को दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हर मौके को लपकना होगा वरना वह इस मैच को आसानी से गंवा देगी, ऐसे में यह कैच उसे कितना महंगा पड़ता है यह तो आने वाला वक्त ही बता पायेगा।

Story first published: Friday, January 15, 2021, 16:18 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+